नई दिल्ली. रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को प्रोत्साहित करने और गर्मी की छुट्टिंयों में उनके मनोरंजन व विकास के लिए किशनगंज वोकेशनल सेटर में उत्तरी रेलवे महिला लोक कल्याण संगठन की ओर से समर कैंप का आयोजन कराया गया। बड़ौदा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष मानसी कुलश्रेष्ठ ने समर कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट दिया। साथ ही समर कैंप में बच्चों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों पर बच्चों की हौसला बढ़ाया। इस दौरान संगठन की कई अन्य महिला सदस्य भी उपस्थित रही। बताया जाता है कि यह संगठन महिलाओं के विकास के लिए भी कार्य कर रहा है और उनके आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटीशियन, हैंडीक्राफ्ट और सिलाई आदि का प्रशिक्षण दे रहा है।
- TTE का थप्पड़ और लात-घूंसों वाला वीडियो वायरल, हरकत में आया रेलवे, बख्तियारपुर जंक्शन पर तैनात टीटीई सस्पेंड - July 22, 2026
- रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! ट्रांसफर के बाद भी अब रख सकेंगे क्वार्टर, बदल गए नियम, जाने क्या होगा बदलाव - July 22, 2026
- ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर : रेलवे खत्म करने जा रहा 300 से ज्यादा स्टॉपेज, अब 45 मिनट तेजी से पहुंचेगी आपकी ट्रेन - July 22, 2026

















































































