Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सीकेपी : सामूहिक प्रयास से रेल मंडल ने हासिल की उपलब्धियां : छत्रसाल सिंह
    देश-दुनिया

    सीकेपी : सामूहिक प्रयास से रेल मंडल ने हासिल की उपलब्धियां : छत्रसाल सिंह

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 25, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 64वां रेल सप्ताह समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 538 अवार्ड दिये गये

    चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल का 64वां रेल सप्ताह समारोह में ग्रुप डी के 99, ग्रुप सी के 298 कर्मचारियों समेत 30 समूहों में 141 अवार्ड एवं 10 रनिंग शील्ड देकर कर्मचारी व विभागों को सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं नगद पुरस्कार दिये गये. कुल 538 पुरस्कारों का वितरण समारोह में डीआरएम छत्रसाल सिंह ने किया. गुरूवार 25 अप्रैल को चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समारोह में डीआरएम छत्रसाल सिंह ने कहा कि रेलकर्मियों के सामूहिक प्रयास से ही रेल मंडल ने साल भर उपलब्धियां हासिल की हैं. समारोह का उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह व सर्वो की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर सभी ब्रांच अफसर व रेलकर्मी मौजूद थे.

    अपने संबोधन में डीआरएम छत्रसाल सिंह ने बताया कि दपू रेलवे जोन से 10 दक्षता एवं सर्वोत्कृष्ट समग्र दक्षता शील्ड भी मंडल ने हासिल करने में सफलता पायी है. इस मौके पर डीआरएम ने रेलवे के सफर की चर्चा करते हुए कहा कि 16 अप्रैल 1853 को अपने स्थापना को हर साल रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर डीआरएम ने वित्तीय वर्ष 2018-19 की उपलब्धियों की भी जानकारी दी. बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल ने वर्ष 2018-19 में 109 मिलियन टन लदान का कीर्तिमान बनाना. इससे 8225.80 करोड़ का राजस्व आया. यात्री यातायात से 362.63 करोड़ की वसूली गयी है जो बीते साल की तुलना में 4.09 प्रतिशत अधिक है. बेटिकट यात्रियों से मंडल ने 10.56 करोड़ की वसूली की जो पिछले साल की तुलना में 26.62 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार 984 कोयला रैकों का लदान हो रहा है. डीआरएम ने माना कि गाड़ियों की समय पाबंदी पर भी उनका ध्यान रहा है और रेलमंडल हर क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा.

    समारोह में बताया गया कि जोन से 10 विभागों के अधिकारियों को दक्षता पुरस्कार प्रदान किया गया. जिसमें कार्मिक शील्ड, यात्रिक शील्ड, टर्मिनल प्रबंधन शील्ड, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये ओलंपिया कप, विद्युत लोको शेड, बंडामुंडा को सामग्री प्रबंधन शील्ड, टाटा को बेस्ट कंस्टफ़ेक्शन सिल्ड, कोचिंग डिपो शिल्ड, डीजल लोको शेड, बंडामुंडा को लोको शील्ड व चक्रधरपुर व खड़गपुर को समग्र दक्षता शील्ड सौंपा गया.

    इन स्टेशनों के प्रतिनिधियों को मिला रनिंग शील्ड

    बेस्ट रनिंग रुम के लिए राउरकेला सीसी के एमके परिदा,  बेस्ट बुकिंग लॉबी के लिए डांगुवापोसी सीसी के एसके दास,  बेस्ट मेंनटेंड कॉलोनी के लिए झारसुगड़ा के एसएसई राजीव रंजन, बेस्ट मेंनटेंड स्टेशन के लिए सीनी के एसएम दिवाकर चंद्र मिश्रा,  बेस्ट मेंटेनड टीआरडी डिपो के लिए टाटा के एसएसई पी राउत, बेस्ट मेंटेंड एलसी गेट के लिए झारसुगड़ा के एसएसई उपेंद्र प्रसाद,  बेस्ट मेंटेंड आरपीएफ बैरक के लिए झारसुगड़ा के आईपीएफ एलके दास, बेस्ट एआरटी के लिए टाटा एडीएमई के कुमार सौरभ, बेस्ट मेंनटेड ऑफिस के लिए इलेक्ट्रिक ओपी चक्रधरपुर के चीफ ओएस ए प्रभाकर राव, बेस्ट इलेक्ट्रिकल इनर्जी कंजप्शन के लिए बंडामुंडा के एसएसई एएनवी राव को रनिंग शिल्ड दिया गया.

     

     

    64 drm award ckp
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर, सोनपुर और कटिहार समेत 26 डीआरएम बदले
    Next Article भोपाल रेल मंडल के नये डीआरएम बने उदय बोरबंकर, लिया प्रभार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group