जीआरपी चारबाग उत्तर रेलवे लखनऊ को दिये गये शिकायत में टीटीई मिथिलेश कुमार पोद्दार ने घटना उरई स्टेशन पर होने की बात कही है. आरोपी सब इंस्पेक्टर जीआरपी का अधिकारी है. मिथिलेश कुमार पोद्दार के अनुसार उनकी डयूटी Train no.22121 LTT-LJN AC Exp. में थी. झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन से गाडी के रवाना होने के बाद सत्यवान यादव को बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया. उसका 1110- रूपए का टिकट बनाया और रसीद देकर हस्ताक्षर ली. रसीद सख्या 80974934 है. उरई स्टेशन पर ट्रेन के रुकने समय टीटीई पैट्रीकार (पीसी) के गेट पर खड़े थे. तभी सत्यवान एवं एसआई सुरेंद्टर सिंह समेत 8-9 कांस्टेबल आये और मारने-पीटने लगे. पेंट्री के भीतर ले जाकर उनकी पिटाई की गयी. इस दौरान गले से सोने की चेन छीन ली गयी.

आरोपी सब इंस्पेक्टर और हवलदार, इनके खिलाफ दर्ज किया गया है मामला
सब इंस्पेक्टर ने जुर्माना के रुपये वापस करने का दबाव बनाया और जेब से 9500 रुपये निकालकर 1100 अलग कर लिया और बाकी रुपये फेंक दिये. पीसी स्टाफ एवं ट्रेन के यात्रियों ने इसका विरोध किया और वीडियो रिकार्डिंग की तो पुलिस कर्मी उन्हें गाड़ी से नीचे उतारने लगे. ट्रेन की चेन पुलिंग की गयी और ACP रिलीज करने आये रेलकर्मियों के सामने भी टीटीई को पीटा गया. धमकी दी गयी कि देखते है कि इस रुट पर तुम कैसे ड्यूटी करोगे.
- TATANAGAR : बागबेड़ा वायरलेस मैदान में गंदगी, अंधेरा और नशेड़ियों का डेरा! उपमुखिया बने जनता की आवाज - July 3, 2026
- लखनऊ Running Room में आराम कर रहे थे TTE, भरभरा कर गिरी छत, रेलवे इंजीनियरिंग का एक और भ्रष्टाचार उजागर! - July 3, 2026
- रेलवे में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका : JE, DMS और CMA के 4,098 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी - July 3, 2026




















































































