Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

ट्रेनों में मिलेगी विमानों जैसी खानपान सेवा, कर्मचारियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

नई दिल्ली. रेलवे में सफर के दौरान जल्द ही आपको बड़े होटलों और विमानों जैसी खानपान की सेवा मिलने लगेगी. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आईआरसीटीसी के कर्मचारियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि रेल सफर का अनुभव बेहतर हो सके. नए कदम के तहत कंपनी के कर्मचारियों को अतिथ्य, विनम्रता और अच्छे व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रेलवे मुसाफिरों को ट्रेन के सफर के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सके. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया है कि फिलहाल 1500 लोगों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. बाद में 30 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की जना है. प्रशिक्षण के बाद पहले बैच के 1500 स्टाफ की तैनाती अक्तूबर तक हो जाएगी. अगले साल मार्च तक सभी 30 हजार स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा होने की उम्मीद है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...