Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे 10 हजार में करा रहा है बिहार, बंगाल से लेकर दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों की यात्रा
    रेल यात्री

    रेलवे 10 हजार में करा रहा है बिहार, बंगाल से लेकर दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों की यात्रा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 24, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 20 मार्च से शुरू होकर 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में पांच प्रमुख भ्रमण स्थलों तक भी ले जायेगी रेल
    • रात्रि विश्राम के अलावा शाकाहारी भोजन-नाश्ता व बसों कराया जायेगा भ्रमण, यात्रा बीमा की भी सुविधा

    तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर

    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की दक्षिण भारत टूरिस्ट ट्रेन आगामी 20 मार्च को चलेगी . निगम की ओर से यह जानकारी देते हुए आइआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक ( टूरिज्म ) सौरव चटर्जी ने कहा कि 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा के तहत दक्षिण भारत के पांच प्रमुख भ्रमण स्थलों की यात्रा की जा सकेगी.

    उन्होंने कहा कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड जो कि रेल मंत्रालय के अंतर्गत-भारत सरकार का उपक्रम है तथा रेलवे बोर्ड के वित्तीय वर्ष 2021-2022 में निर्देशानुसार तीर्थयात्री विशेष पर्यटक ट्रेन का आयोजन किया जा रहा है. तीर्थयात्री विशेष पर्यटक ट्रेन योजना के आधार पर, इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉरपोरेशन, ने दक्षिण भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन यात्रा को दिनांक 20 मार्च से चालू करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम 10 रात ओर 11 दिन का होगा.

    जिसके अंतर्गत तिरुपति, मदुरै, रामेस्वरम, कन्याकुमारी एवं पूरी मंदिर के दर्शन कराये जायेंगे. उपरोक्त यात्रा दिनांक 20 मार्च को भारत दर्शन स्पेशल ट्रैन द्वारा मुंगेर से प्रारम्भ होकर भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, साहिबगंज, तीनपहाड़, बरहरवा, पाकुड़, रामपुरहाट, बोलपुर, बर्दवान, डानकुनी, अन्दुल, मेचेदा, खड़गपुर होते हुए जाएगी. यात्रा का संचालन रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा उचित एवं किफायती दर के आधार पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन का शुल्क सिर्फ 900/- नॉन एसी के लिये और एसी के लिये 1500/- है। अतः 11 दिनों की दर्शन यात्रा का कुल पैकेज शुल्क रु. 10395/- नॉन एसी के लिये और एसी के लिये रु 17325/- हैं.

    कोरोना महामारी के बाद समाज के लोगो के बीच नकारात्मकता को कम किया जा सके इसके लिए रेलवे के द्वारा इस तरह की स्पेशल ट्रैन चलाने का प्रयास किया जा रहा है । तीर्थयात्री विशेष पर्यटक ट्रेन कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत चलायी जाएगी. जिसमे यात्रियों को निम्नलिखित अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी.

    इस पैकेज के अंतर्गत नान एसी के लिये यात्रियों को स्लीपर क्लास में यात्रा, धर्मशाला में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन (चाय, कॉफी, नाश्ता, लंच, डिनर) की व्यवस्था एवं नॉन ए.सी. बसों द्वारा दार्शनिक स्थानों का भ्रमण, यात्रा बीमा इत्यादि की सुविधा उपलब्ध हैं.  और एसी के लिये यात्रियों को 3 एसी क्लास में यात्रा, होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन (चाय, कॉफी, नाश्ता, लंच, डिनर) की व्यवस्था एवं नॉन एसी बसों द्वारा दार्शनिक स्थानों का भ्रमण, यात्रा बीमा इत्यादि की सुविधा उपलब्ध हैं.

    • सभी कोचेस एवं पैंट्री कार का समय समय पर सेनेटाइजेशन किया जायेगा ।
    • सभी डोरमेटरी एवं रूम्स का गेस्ट के चेक इन होने के पहले सेनेटाइजेशन किया जायेगा ।
    • सभी वाशरूम का समय समय पर सफाई किया जायेगा ।
    • सभी सतह जैसे दरवाजा सीट्स बर्थ का रेगुलर समयावधि में डिसइंफेक्शन किया जायेगा।
    • यात्रियों के सामान का सेनेटाइजेशन किया जायेगा ।
    • किचन में सभी स्टाफ को सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना होगा एवं मास्क हैंड ग्लव्स का उपयोग आवश्यक है ।
    • सभी यात्रियों को गरम पानी उपलब्ध कराया जायेगा ।
    • सभी यात्रियों को बोर्डिंग के समय हैंड फेस ए मास्क फेस ए शील्ड और हैंड ग्लव्स दिया जायेगा ।
    • ट्रैन में सभी यात्रियों के लिए प्राथमिक स्वस्थ्य किट उपलब्ध होगी ।

    हर यात्री कोच में दो कम्पार्टमेंट खाली छोड़ दिए जायेंगे जिसका उपयोग यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री को कोरोना लक्षण आते है तो उन्हें कम्पार्टमेंट में तुरंत आइसोलेट कर दिया जायेगा. कोरोना संक्रमण होने के कारण यदि कोई यात्री यात्रा कैंसिल करता है तो उनको फुल रिफंड दिया जायेगा. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, साहिबगंज, तीनपहाड़, बरहरवा, पाकुड़, रामपुरहाट, बोलपुर, बर्दवान, डानकुनी, अन्दुल, मेचेदा, खड़गपुर निर्धारित किये गए है .

    Bengal to South India for 10 thousand rupees IRCTC Railways is making pilgrimages from Bihar Tourist train
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleकोरोना में बंद ट्रेनों का जल्द सामान्य हो जायेगा परिचालन : रेल जीएम
    Next Article खड़गपुर वर्क्स शॉप के निरीक्षण के बाद बोलीं जीएम अर्चना जोशी-सुरक्षा मानको को ध्यान रखें अधिकारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

    October 4, 2026
    रेल न्यूज

    आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

    October 1, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group