कोलकाता. सांतरागाछी रेलवे यार्ड में 22 मार्च की रात 22.20 बजे फलकनामा एक्सप्रेस के जनरल कोच संख्या SC-96444 में लगी आग से पूरा कोच जलकर राख हो गया. आरपीएफ ने कोच से एक व्यक्ति को बीड़ी पीते हुए पकड़ा. जो अपना नाम कभी हुसैन अली तो कभी प्रफुल्ल राय व स्वयं को मुम्बई व गुवाहाटी रहने वाला बता रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि बीड़ी की जलती तीली फेंकने से कोच में आग लगी.
यार्ड में कोच बंद रहता है और बाहर से उसमें ताला लगा दिया जाता है. अब सवाल उठता है बंद कोच में कोई व्यक्ति कैसे भीतर घुसा. यार्ड में सिर्फ पैंट्रीकार व एसी के स्टाफ ही रहते है. यह आरपीएफ के जवान एस.एन.सिंह की सतर्कता रही कि समय रहते आग की जानकारी मिल जाने पर बाकी डिब्बो को जलने से बचाया जा सका.
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026
















































































