Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

टाटानगर : सिविल डिफेंस ने सीनियर नर्स पुष्पम रानी को किया सम्मानित, 3000 को लगा चुकीं है टीका

  • सिविल डिफेंस के 45 वर्ष उम्र से नीचे के 16 वोलंटियर को फ्रांन्ट लाईन कार्यकर्ता के रूप में लगाया गया टीका

जमशेदपुर. कोरोना के समय विपरीत परिस्थितियों में भी आवश्यक वस्तुओं व यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने वाले फ्रंट लाइन वारियर्स में शामिल रेलकर्मियों को लगातार रक्षा कवच के रूप में कोविड का टीका लगाया जा रहा है. टाटानगर रेलवे संस्थान में एक माह से चल रहे टीकाकरण को नर्स पुष्पम रानी बखूबी अंजाम दे रही हैं. लगभग3000 रेलकर्मीयो को उन्होंने वैक्सीनेट किया है जो कोरोना संक्रमण के इस दौर और भय के माहौल में अदम्य साहस का परिचायक हैं.

इसके लिए 15 मई शनिवार को सिविल डिफेंस की टीम ने नर्स पुष्पम रानी का अभिनंदन किया और उनके साहस की मुक्तकंठ से प्रशंसा की. इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रिय प्रवंधक विनोद कुमार ने सिविल डिफेंस के द्वारा टाटानगर स्टेशन में दिये जा रहे योगदान की सराहना की और नर्स पुष्पम रानी के कार्यों को उल्लेखनीय बताया. सम्मान समारोह में रेलवे अस्पताल के सहायक मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डा0 राजू मंहन्ता ने नर्स पुष्पम रानी को पुष्प गुलदस्ता दिया और सिविल डिफेस की वोलंटियर गीता कुमारी ने अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया.

इस अवसर पर सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि पुष्पम रानी लगातार 30 दिनो से रेलकर्मचरियों की सेवा में लगी हुई है. कोरोना संक्रमण के इस भय के माहौल में वह बिना डरे लगातार अपना काम कर रही है यह बड़े साहस की बात है. नर्स के सम्मान पर संस्थान तालियो से गूंज उठा. सम्मान समारोह में सिविल डिफेंस इस्पेक्टर सतोष कुमार के अलावा, सहा मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डा राजू महन्ता, क्षेत्रिय प्रबंधक विनोद कुमार, सिविल डिफेंस के जवान कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, अनामिका मंडल, सुजीत कुमार, मंगल गोप, दीपक कुमार, विनोद कुमार, सत्य प्रकाश, सिन्टू कुमार, महादेव दास, राजेश कुमार सिह, गुलशन कुमार, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे. बताते चले कि आज सिविल डिफेस के 45 उम्र की नीचे वाले 16 वोलंटियर को फ्रांन्ट लाईन वारियर के रूप में वैक्सिन दी गयी, इसकी अनुमति जिला प्रशासन से मिल चुकी थी.

#CEORlys #IndianRailway #RailwayBoard #coronavirus #covid #PMOIndia #PMModi #PiyushGoyal #NorthernRailway #GMNRly #GMSER #DRMCKP #Civildefence

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...