Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » भारतीय रेलवे का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, स्टेशनों की सफाई कर स्वच्छ जागरूकता दिवस मनाया, ली शपथ
मीडिया

भारतीय रेलवे का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, स्टेशनों की सफाई कर स्वच्छ जागरूकता दिवस मनाया, ली शपथ

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 16, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Railway workers taking oath of cleanliness at Tatanagar railway station
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Indian Railway : भारतीय रेलवे ( Indian Railway) स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित कर रहा है.  स्वच्छता पखवाड़े (Swachhta Pakhwada) में इस माह 30 सितंबर तक साफ-सफाई को लेकर जागरूकता से संबंधित अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें. 30 तारीख तक चलने वाले इस पखवाड़े  में रेल परिसर, ऑफिस, स्वच्छ रेल, स्वच्छ स्टेशन स्वच्छ रेल गाड़ी समेत रेलवे के सभी कार्यालयों की स्वच्छता के लिए अलग-अलग इवेंट आयोजित किए जाने हैं. इस दौरान पैंट्री कार में बनने वाले खाने का भी निरीक्षण किया जाना है. वहीं, रेलवे कर्मियों को आगे भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास किए जाएंगे.

15 दिनों के अभियान के दौरान प्रत्येक रेलवे स्टेशन को प्लास्टिक कूड़ा मुक्त किया जाएगा. यात्रियों से भी गुजारिश की जाएगी कि वे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कूड़ा ना फैलाएं. प्लास्टिक कूड़े से पर्यावरण और भूमि पर पढ़ने वाले प्रभाव से भी यात्रियों को अवगत कराया जाएगा.

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान दिनांक 16 सितम्बर को स्वच्छ जागरूकता दिवस (clean awareness day), दिनांक 17 एवं 18 सितम्बर को स्वच्छ संवाद दिवस (clean dialogue day) , 19 एवं 20 सितम्बर को स्वच्छ स्टेशन दिवस (clean station day), 21 एवं 22 सितम्बर को स्वच्छ रेल गाड़ी दिवस (clean train day), 23 एवं 24 सितम्बर को स्वच्छ परिसर दिवस (clean campus day), 25 एवं 26 सितंबर को स्वच्छ आहार दिवस (clean eating day),  27-28 सितम्बर को स्वच्छ नीर दिवस (clean neer day), 29 सितम्बर को स्वच्छ प्रसाधन दिवस (clean toilet day),  30 सितम्बर को स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस (clean competition day) एवं स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी.

स्टेशन पर शपथ लेते रेलकर्मी

16 सितम्बर को ‘स्वच्छ जागरूकता दिवस‘ के अवसर पर रेलकर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलायी जायेगी. इसके साथ ही रेलकर्मियों तथा उनके परिजनों के मध्य उनके  बेहतर स्वच्छ वातारण बनाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाला जाएगा.

17  और 18 सितम्बर को स्वच्छ संवाद दिवस के अवसर पर एनजीओ, स्काउट एंड गाईड को शामिल कर रेलवे कॉलोनी एवं अन्य रेल परिसरों में साफ-सफाई से संबंधित सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं परिसरों में सफाई को निरंतर बनाये रखने आदि विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही यात्रियों से स्वच्छता से संबंधित फीडबैक लिया जाएगा.

19 और  20 सितम्बर को स्वच्छ स्टेशन दिवस के अवसर पर सभी स्टेशनों पर  विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा. 19 सितम्बर को सभी ए-1 एवं ए श्रेणी के स्टेशनों पर तथा 20 सितम्बर को शेष सभी स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत सभी स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डस्टबिन उपलब्ध कराई जाए .

21 और  22 सितम्बर को स्वच्छ रेल गाड़ी दिवस के अवसर पर ट्रेनों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा साफ-सफाई की जांच की जाएगी.जांच के दौरान बेडरॉल की स्वच्छता की गुणवत्ता की जांच की जाएगी.

23 और  24 सितम्बर को स्वच्छ परिसर दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को कार्यस्थल, कार्यालय, अस्पताल, स्कूल, कोचिंग डिपो में साफ-सफाई की गुणवत्ता में वृद्धि, स्टेशन परिसर में आवश्यक यात्री सुविधा की उपलब्धता की जांच तथा अनधिकृत अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जाएगा तथा सभी नालों की सफाई की जाएगी जबकि 24 सितम्बर को आवासीय स्थल, रेलवे कॉलोनी, रिटायरिंग/वेटिंग रूम, रनिंग रूम, रेस्ट हाउस में सफाई अभियान चलाया जाएगा.

25 सितम्बर को स्वच्छ आहार दिवस के अवसर पर को ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में  मोबाईल कैटरिंग यूनिट, फुड स्टॉल, रेस्टोंरेंट तथा अन्य कैटरिंग सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की जाएगी एवं उनके गुणवत्ता में और सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे जबकि 26 सितम्बर को सभी पैंट्रीकार में साफ-सफाई की जायेगी.इसके साथ ही यात्रियों से खान-पान की गुणवत्ता की जांच की जाएगी.

27 सितम्बर को स्वच्छ नीर दिवस के अवसर पर ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में पानी की पर्याप्त उपलब्धता तथा जल स्रोतों – नलों, वाटर वेंडिग मशीन, वाटर कुलर एवं वाटरबूथ आदि की जांच की जायेगी जबकि 28 सितम्बर को कार्यालय, अस्पताल, स्कूल, रेलवे कॉलोनी में जल स्रोतों की जांच की जाएगी.इसके साथ पेयजल की गुणवत्ता की नमूना जांच भी की  जाएगी.

29 सितम्बर को स्वच्छ प्रसाधन दिवस के अवसर पर सभी स्टेशनों, कोचिंग डिपो एवं ट्रेनों में शौचालय की सघन साफ-सफाई की जाएगी.

30 सितम्बर को स्वच्छता प्रतियोगिता दिवस के अवसर पर रेलकर्मियों के बीच साफ-सफाई के प्रति स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी.

# clean train day # clean station day  # clean campus day # clean eating day # clean neer day # clean toilet day # clean competition day # Indian Railway

Spread the love
clean campus day clean competition day clean eating day clean neer day clean station day clean toilet day clean train day indian railway Swachhta Pakhwada
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleWestern Railway : wrwwo अध्यक्षा श्रीमती गीतिका जैन ने जरूरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीन
Next Article जन-जन को जोड़ने वाली भाषा है हिंदी : मनोरंजन प्रधान 
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
रेल न्यूज

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब में बीजेपी लगायेगी नया सियासी दांव ?

July 24, 2026
मीडिया

चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

July 9, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group