Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ट्रैक मैन बबलू मंडल की आत्महत्या के लिए जिम्मेदारों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा
देश-दुनिया

ट्रैक मैन बबलू मंडल की आत्महत्या के लिए जिम्मेदारों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 18, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंनटेनर यूनियन ने उठायी मांग, भेजा मंत्री को पत्र
  • पीडब्ल्यूआइ और सीपीडब्ल्यूआइ पर मानसिक प्रताड़ना का लग रहा आरोप
मृतक ट्रैकमैन बबलू मंडल

नई दिल्ली. मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल अंतर्गत दौंड-अहमदनगर खंड के वांबोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन बबलू कुमार नामक की आत्महत्या ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिये है. 15 अगस्त को ट्रैकमैन बबलू ने ट्रेन आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. बताया गया था कि बबलू ने कार्य स्थल पर प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया है. उसने 14 अगस्त को भी आत्महत्या का प्रयास किया था तब आरपीएफ के एक जवान और साथी ट्रैकमैनों ने उसे बचा लिया था.

ट्रैकमैन बबलू कुमार द्वारा 14 अगस्त को किये गये आत्महत्या के प्रयास को एक अन्य ट्रैकमैन रवीश कुमार ने चेयरमैन, रेलवे बोर्ड (सीआरबी) अश्वनी लोहानी को उनके व्हाट्सएप पर दी थी. चेयरमैन के निर्देश और रेलवे बोर्ड की पहल पर डीआरएम, सोलापुर ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. 15 अगस्त की सुबह 11 बजे डीआरएम ने बबलू को प्रताड़ित किये जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई थी. इसमें बबलू कुमार सहित सेक्शन एसएसई और इंचार्ज एसएसई/पी-वे को भी बुलाया गया था, ताकि आमने-सामने बातचीत से समस्या का समाधान निकाला जा सके. हालांकि बैठक से पूर्व ही बबलू ने वांबोरी रेलवे स्टेशन से गुजर रही एक ट्रेन के सामने कूदकर सुबह करीब 9 बजे आत्महत्या कर ली.

ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अभय सिंह मीना ने ट्रैक मैन की मौत के जिम्मेदारी कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल रेल प्रबंधक को भेजे पत्र में अभय सिंह मीना ने कहा है कि बबलू मंडल द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियों के आधार पर पीडब्ल्यूआइ अजय कुमार राणा और सीपीडब्ल्यूआई धमेंद्र कुमार पर प्रताड़ना की बात सामने आयी है. इसमें उनसे दो दिन में आत्महत्या करने की बात कही थी.

संगठन की ओर से अभय सिंह मीना ने यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि ट्रैकमैन को पास-पीटीआ जैसे सुविधा कार्यस्थल पर ही उपलब्ध करायी जाये. उनका प्रमोशन समय पर मिले और उनके साथ अच्छा बर्ताव किया जाये. उनकी समस्याओं के लिए सभी मंडल में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाये. संगठन ने जबलपुर मंडल के सागर में तैनात टै्कमैन हेमंत राठौर को सेवामुक्त करने के मामले की जांच भी मांग की है. अभय सिंह मीना ने अपनी मांगों से रेलमंत्री, चेयरमैन, जीएम पश्चिम मध्य रेलवे और मुख्य इंजीनियर को भी अवगत कराया है.

Spread the love
track man sucite
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकेरल : बाढ़ प्रभावितों के लिए रेलवे टैंकरों से भेज रहा पानी
Next Article सदभावना दिवस पर देश भर में रेलकर्मियों ने ली शपथ
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group