Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे अस्पतालों में स्वास्थ्य ढांचे का सुदृढ़ीकरण मिशन मोड पर किया जाएगा : एनसीआर जीएम

  • उत्तर मध्य रेलवे जीएम ने टीकाकरण की प्रगति और रेलवे अस्पतालों में आधारभूत संरचना को लेकर की समीक्षा बैठक
  • केंद्रीय अस्पताल प्रयागराज में आरटी-पीसीआर मशीन स्थापित की गयी, जांच में आयेगी तेजी
  • झांसी रेलवे अस्पताल को 49 अतिरिक्त व केंद्रीय अस्पताल प्रयागराज को मिले 25 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर मिले 

इलाहाबाद. उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच 17 मई को तीनों मंडल रेल प्रबंधकों, समेत जोन के शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. श्री त्रिपाठी ने बैठक में चिकित्सा आवश्यकताओं को लेकर मानव संसाधन एवं आवश्यक साजो-सामान दोनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने ओर रेलवे अस्पतालों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने जोन से गुजरने वाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों की निगरानी करने और उनको किसी भी रूप से विलंबन नही होने का आदेश दिया.

प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. आनंद टंडन ने बताया कि कोविड के खिलाफ लड़ाई में ऑक्सीजन कनसंट्रेटर की उपलब्धता से अतिरिक्त मजबूती मिली है. गैर सरकारी संस्थाओं की सहायता से झांसी रेलवे अस्पताल को आज 49 अतिरिक्त ऑक्सीजन कनसंट्रेटर मिले हैं. गैर सरकारी संस्था एसीपी द्वारा 5 लीटर क्षमता के 47 कनसंट्रेटर दिए गए हैं, जबकि शिल्पी ने 10 लीटर क्षमता के दो ऑक्सीजन कनसंट्रेटर दिया है.
झांसी के मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने बताया कि कोविड के खिलाफ इस लड़ाई में गैर सरकारी संस्थाओं को जोड़ने के लिए और भी प्रयास किए जा रहे हैं. महाप्रबंधक द्वारा मांगी गई सहायता के परिणामस्वरूप, केंद्रीय अस्पताल प्रयागराज के लिए यूपी सरकार द्वारा 25 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर दिया गया है. रेलवे अस्पताल आगरा के उपयोग के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा पांच ऑक्सीजन कनसंट्रेटर दिये गये हैं.

आधारभूत संरचना को और मजबूत करने के प्रयास में आज केंद्रीय अस्पताल प्रयागराज में आरटी-पीसीआर मशीन स्थापित की गई है. यह मशीन शीघ्र ही क्रियाशील हो जाएगी और इससे नमूने और परिणामों की उपलब्धता के बीच समय अंतराल काफी कम हो जाएगा. इसके तहत अब अस्पताल में इन हाउस तरीके से एकल चरण आरटी-पीसीआर परीक्षण हो सकेगा. जीएम ने जल्द से जल्द मशीन को शुरू करने का निर्देश दिया.

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा आगरा रेलवे अस्पताल को एक ट्रूनेट आरटी-पीसीआर मशीन उपलब्ध करायी गयी है. इसे भी शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमति राज्य सरकार से मांगी गई है जो जल्द ही मिलने की उम्मीद है. बैठक में बताया गया कि उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज के लिए अनुबंध के आधार पर 15 और झांसी के लिए तीन डॉक्टरों की भर्ती की गई है. इनमें से प्रयागराज में आठ और झांसी में तीनों ने कार्य प्रारंभ कर दिया हैं. शेष के आज प्रारंभ करने की संभावना है. इस से रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की समस्या का समाधान हो सकेगा.

श्री त्रिपाठी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को आश्वासन दिया कि आवश्यकता होते ही रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार से सभी सहायता प्राप्त की जाएगी. उन्होंने कर्मचारियों के 100% टीकाकरण पर जोर दिया और पर्याप्त सामाजिक दूरी का पालन करने और टीकाकरण स्थलों पर भीड़ को रोकने के लिए सावधानी बरतने की बात कही. चिकित्सा निदेशक डॉ. हांडू ने आश्वासन दिया कि सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और केंद्रीय अस्पताल प्रयागराज में टीकाकरण स्थल की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की गयी.

प्रेस विज्ञप्ति 

#GMNCR #CEORlys #IndianRailway #RailwayBoard #coronavirus #covid #PMOIndia #PMModi #PiyushGoyal #NorthernRailway #GMNRly #GMSER #DRMjhasi

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...