Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

खड़गपुर में तैयार स्टीम इंजन को देखने पहुंचे ब्रिटिश विशेषज्ञ

खड़गपुर. अब अतीत बन कर इतिहास के पन्नों में सिमट चुके छुक-छुक यानी रेलवे के स्टीम इंजन पर सर्वेक्षण के लिए 18 सदस्यीय ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल मुख्यालय खड़गपुर पहुंचा. मूल रूप से स्टीम लोको विशेषज्ञों के इस प्रतिनिधिमंडल में पांच ब्रिटिश महिलाएं भी शामिल रहीं. निरीक्षण के क्रम में अंग्रेज विशेषज्ञों ने फिर से पटरियों पर दौड़ने की तैयार स्टीम इंजन बेयेर गेराट’का अवलोकन किया.

प्रतीक

सोमवार की दोपहर 22863 शालीमार-यशवंतपुर एक्सप्रेस से खड़गपुर पहुंचे इस ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल का दक्षिण पूर्व रेलवे के पीसीएमइ जेके साहा और डीआरएम केआरके रेड्डी समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया. भारत सरकार के विदेश मामलों के मंत्रालय के सौजन्य से हुई इस यात्रा के दौरान ब्रिटिश विशेषज्ञों ने काम की बात तो की ही भारतीय संस्कृति को जानने-समझने का भी बखूबी प्रयास किया. अपनी करीब तीन घंटे की यात्रा के दौरान लोको स्टीम विशेषज्ञों ने कई बार भारतीय शैली में हाथ जोड़ कर प्रणाम किया.

खड़गपुर रेलवे वर्कश़ॉप का भी उन्होंने बखूबी निरीक्षण किया और वहां मौजूद स्टीम इंजन को जानने-समझने की कोशिश की. मुख्य कार्य प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां आकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य काफी आनंदित नजर आए. खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने कहा कि ब्रिटिश से आए लोको स्टीम इंजन विशेषज्ञों का मुख्य उद्देश्य स्टीम इंजन पर सर्वेक्षण करना है. इसी मंशा से वे यहां आए.

रेलवे प्रशासन की ओर से बेयेर गेराट को धरोहर के तौर पर फिर से पटरियों पर दौड़ाने की कोशिश हो रही है. गहन विश्लेषण के बाद वे भी इस मामले में अपना सुझाव देंगे. भव्य स्वागत से गदगद ब्रिटिश विशेषज्ञों ने नाश्ते में चाय-नमकीन लिया तो दोपहर के भोजन में सैंडविच, मोमो, पास्ता, दोसा, चीला, उपमा, चटनी व खजूर गुड़ के रसगुल्लों के साथ जलेबी और रबड़ी जैसे भारतीय व्यंजनों का भी जम कर लुत्फ उठाया. दौरे के पश्चात ब्रिटिश विशेषज्ञ घाटशिला-हावड़ा मेमू लोकल से कोलकाता की ओर रवाना हो गए.

सभार दैनिक जागरण

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...