कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ आइजी एससी पाढ़ी ने जोन में छह इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. डीजी की स्वीकृति के बाद किये गये तबादलों में चक्रधरपुर रेलमंडल के अंतर्गत डांगवापोस्ट के प्रभारी प्रभात कुमार साही को चक्रधरपुर एसआइबी में भेजा गया है. वहीं एसआइबी चक्रधरपुर से भोला सिंह को खड़गपुर आर यार्ड पोस्ट का प्रभारी बनाया गया है. भोला सिंह इससे पूर्व टाटानगर में पोस्ट प्रभारी की भूमिका निभा चुके है. अपनी पहचान सहयोगियों व विभाग में बेबाक टिप्पणी और सहयोगात्मक स्वभाव के कारण रही है. वहीं शालीमार डीक्यूएम के इंस्पेक्टर एके पात्रा को संतरागाछी सीआइबी में भेजा गया है. जबकि सीआइबी शालीमार से आर मांझी को आद्रा डिविजन में पैसेंजर सिक्यूरिटी सेल का प्रभारी बनाया गया है. एसआइबी संतरागाछी के इंस्पेक्टर पी कुमार को नये आदेश में खड़गपुर एमसीए का पोस्ट प्रभारी बनाया गया है. वहीं आद्रा पोस्ट से राकेश मोहन को सीआइबी शालीमार भेजा गया है.
आरपीएफ के छह इंस्पेक्टरों का तबादला, भोला सिंह बने खड़गपुर यार्ड पोस्ट प्रभारी
Previous Articleरेलवे जीएम/डीआरएम को दिला रहा ‘इमोशनल इंटेलीजेंस’ की ट्रेनिंग
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


