Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » शिवगोपाल मिश्रा ने दोहराया कहा – रेलवे का निजीकरण मंजूर नहीं, निर्णायक लड़ाई लड़ेगें
देश-दुनिया

शिवगोपाल मिश्रा ने दोहराया कहा – रेलवे का निजीकरण मंजूर नहीं, निर्णायक लड़ाई लड़ेगें

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 7, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • पंजाबी पत्रकार कलमनवीस मंच के अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में एक्ट अप्रेंटिस के मुद्दे को बताया अहम
  • निजीकरण से जितनी परेशानी रेलकर्मचारियों को होगी, उससे कहीं अधिक यात्रियों को होने वाली है
  • रेलवे के निजीकरण के खिलाफ 14 सितंबर से 19 सितंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा 

नई दिल्ली. पंजाबी पत्रकार कलमनवीस मंच द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने दोहराया कि भारतीय रेलवे का निजीकरण मंजूर नहीं होगा और इसके लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जायेगी. उन्होंने कहा कि रेलवे के निजीकरण से जितनी परेशानी रेलकर्मचारियों को होगी, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल रेल यात्रियों को होने वाली है. महामंत्री ने आज फिर दोहराया कि एक्ट अप्रेंटिस का मुद्दा हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इस पर हमने भारतीय रेल के सीईओ से पहली ही मुलाकात में विस्तार से चर्चा की है.

महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहाकि आज भारतीय रेल दुनिया की एक मात्र ऐसी रेल है जो सबसे सस्ती सेवा दे रही है, ये रेल गरीब और मजदूरों के हितों को सबसे ऊपर रखती है. कोरोना काल में हजारों श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया गया. आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की सेवा बहाल रखी गयी. उन्होंने कहा कि हम राजधानी, शताब्दी और बंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं.

बंदेभारत ट्रेन को जितने कम लागत में तैयार कर इसका संचालन भी शुरू कर दिया गया है, जबकि विदेशी कंपनी टैल्गो की ट्रेन अपने ट्रायल में ही फेल हो गई थी. विदेशों से जिस इंजन का आयात 28 करोड में किया जा रहा था, भारतीय रेल के कर्मचारियों ने उसे आठ करोड में तैयार कर दिया, जिस यात्री बोगी को 6 करोड में खरीदा जाता था, उसे 90 से 95 लाख में तैयार कर दिया गया. भारतीय रेल के कर्मचारी कुशल है और उनसे बेहतर ट्रेन का संचालन कोई और कर ही नहीं सकता.

हर साल पांच से छह सौ रेलकर्मचारी ट्रैक पर कट जाते है, बावजूद ट्रेनों के संचालन पर कभी असर नहीं पड़ा. महामंत्री ने कहाकि दुनिया के दूसरे देशों का उदाहरण हमारे सामने है, जहां कहीं भी रेलवे का निजीकरण हुआ, वहां मुश्किल बढ़ी और अब रेलवे का दोबारा राष्ट्रीयकरण किया जा रहा है. बावजूद सरकार रेलवे के खिलाफ कुचक्र रच रही है. अभी 109 रुट पर 150 ट्रेनों का संचालन प्राईवेट आँपरेटर को देने की बात हो रही है. सवाल ये है कि जब प्रीमियम क्लास ट्रेनों का संचालन करने में रेलकर्मचारी सक्षम है,फिर ट्रेनों का संचालन प्राईवेट आँपरेटर को क्यों दिया जा रहा है ?

उन्होंने सवाल किया कि जब हमारी उत्पादन इकाइयां क्वालिटी की इंजन और बोगी तैयार करने में सक्षम है, फिर इनके निगमीकरण की साजिश क्यों हो रही है ? महामंत्री फिर दोहराया कि निजीकरण का सबसे बड़ा नुकसान देश की करोड़ों जनता को होगा. बहरहाल निजीकरण के खिलाफ आँल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन ने एक बड़े संघर्ष की तैयारी की है, अभी हम 14 से 19 सितंबर तक जनसंपर्क सप्ताह मना रहे हैं. इसमें हमारी कोशिश है कि रेल कर्मचारियों के साथ रेल यात्रियों को भी शामिल किया जाये.

वेबीनार में बड़ी संख्या में एक्ट अप्रेंटिस भी शामिल थे, लिहाजा महामंत्री ने एक्ट अप्रेंटिस के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और कहाकि रेलवे बोर्ड के नए सीईओ से पहली ही मुलाकात में एक्ट अप्रेटिसों को नौकरी देने का मुद्दा उठाया. महामंत्री ने कहाकि हमने अप्रेंटिसों को भर्ती करने के तीन चार विकल्प दिए है, मुझे उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही कोई सार्थक निर्णय होगा. उन्होंने कहाकि अप्रेंटिसों का मुद्दा एआईआरएफ और मेरे लिए कोर इश्यू है और इसे निर्णायक हल तक ले जाऊंगा.

इस वेबीनार में नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के अध्यक्ष एसके त्यागी ने भी संबोधित किया. बेवीनार में मुख्य रूप से परमिंदर जीत सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, जीएस सुखविंदर, प्रो. रंजीत, डा. एस पी सिंह , एआईआरएफ नेशनल यूथ कन्वीनर प्रीती सिंह, सुरेन्द्र मचानी, केहर शरीफ, के जाबंदा, ज्ञान सिंह,एस एल विर्दी, जगदीप सिंह, चंद्रजीत सिंह, हरजेंदर सिंह, दर्शन सिंह समेत तमाम लोग शामिल थे.

19 सितंबर की रात आठ बजे से 8:05 तक राष्ट्रव्यापी ब्लैकआउट कर दर्ज करायेंगे विरोध  : जवाहरलाल 

जमशेदपुर. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन से जुड़ी रेलवे मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल को-ऑर्डिनेटर जवाहरलाल ने बयान जारी कर बताया कि निजीकरण के विरोध में 14 सितंबर से 19 सितंबर तक जनसंपर्क अभियान चलाकर रेल कर्मियों के अलावा रेल यात्रियों को भी रेलवे में निजीकरण से नुकसान की जानकारी दी जायेगी. छह दिनों तक अभियान के बाद 19 सितंबर को राष्ट्रव्यापी ब्लैक आउट कर केंद्र सरकार का विरोध होगा. ब्लैकआटर पांच मिनट का होगा जो 8:00 बजे से 8:05 तक चलेगा. इसमें लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर समर्थन मांगा जायेगा. कहा कि रेलवे में निजीकरण होने से न केवल रेलकर्मी, बल्कि आम यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी. यह बात हम टाटानगर समेत राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले जनसंपर्क अभियान में लोगों को बतायेंगे.

 

Spread the love
shivgopal-mishra-reiterated-that-privatization-of-railway-is-not-acceptable-will-fight-decisive-battle
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleएक बार फिर से ‘क्लोन ट्रेनें’ चलाने की तैयारी, वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगी राहत
Next Article रेलवे बोर्ड का नया ऑर्गनाइजेशन स्ट्रक्चर जारी, सभी चार सदस्य करेंगे सीईओ को रिपोर्ट
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group