DDU. गया में पदस्थापित एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर महिला कर्मचारी ने यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इस मामले में विभागीय जांच चल रही हैं. आरोपी अभियंता राकेश कुमार सिन्हा यह आरोप महिला रेलकर्मी हेल्पर 2 ने लगाया है.
विभाग में की गयी शिकायत के बाद अब रेलवे अधिकारी को पूछताछ के लिए तलब किया है. हालांकि अधिकारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है. जानकारी के मुताबिक शिकायत के बाद दोनों पक्षों को डीडीयू मंडल मुख्यालय में सहायक कार्मिक अधिकारी मनोज पासवान के कक्ष में बुलाया गया था. फिलहाल अधिकारी जांच को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.
हालांकि यौन उत्पीड़न कब और कहां हुआ है, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है. जानकारी के मुताबिक रेलवे अधिकारी के खिलाफ शिकायत का पत्र सीधे कार्मिक विभाग को भेजा गया था, जिसके आधार पर जांच शुरू की गयी. दोनों पक्ष को बुलाया गया है, दोनों से पूछताछ की जायेगी, उसके बाद ही अधिकारी इस मामले में कुछ आगे की कार्रवाई करेंगे. फिलहाल जांच और फिर जांच रिपोर्ट का इंतजार चल रहा है.
- KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम - September 13, 2026
- UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा - September 12, 2026
- दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग - September 12, 2026



















































































