जमशेदपुर. टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने विदेशी शराब की खेप 36 बोतलें बरामद की है. हालांकि शराब का सप्लायर पकड़े जाने के डर से बैग छोड़कर भाग गया. रविवार चार जुलाई को यह घटना घटी. कोरोना को लेकर स्टेशन पर पहले से ही सख्ती है. प्लेटफॉर्म के प्रवेश द्वार पर समीप स्कैनर मशीन की जांच में बैग में शराब की बोतल होने का पता चला. उस समय में मशीन पर महिला कंस्टेबल एके मीणा की ड्यूटी थी. आरपीएफ सीसीटीवी से कारोबारी की तस्वीर निकालकर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है.
टाटानगर स्टेशन पर स्कैनर मशीन ने पकड़ी शराब की बोतलें, भाग गया सप्लायर
Previous Articleपूर्व रेलवे के जीएम ने जाना बोलपुर में यात्री सुविधा का हाल
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


