Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

पब्लिक सेक्टर बचाओ-देश बचाओ, अभियान में शामिल होकर प्रधानमंत्री को भेजें पत्र

प्रयागराज. भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री आगरा केबी सिंह ने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी ,सदस्य एवं भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी यूनियनों के अध्यक्ष व सचिव को 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के नाम पत्र सौंपने के लिए जिला मुख्यालय पर जुटने का आहवान किया है. केबी सिंह ने जारी बयान में कहा है कि भारतीय मजदूर संघ केंद्रीय आह्वान पर भारत सरकार द्वारा सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्रों के उद्योगों का निजीकरण करना, बैंक, बीमा, कंपनियों का विलीनीकरण करना, आयुध निर्माणयो का निगमीकरण करना, श्रम अधिनियम में कर्मचारी विरोधी प्रावधानों का लागू करना, बीएसएनएल ,एमटीएनएल में अभी तक 3rd पीआरसी का ना देना, बीएसएनएल में अभी तक 4G लॉन्च ना करना, बीएसएनएल के कर्मचारियों की सैलरी समय पर ना देना ,एवं अन्य मजदूर ,कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर पब्लिक सेक्टर बचाओ देश बचाओ का नारा देते हुए देश में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है.

जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 28.10.21 को ज्ञापन देने का कार्यक्रम है. उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 28.10.21 को जिला अधिकारी कार्यालय आगरा पर समय 1 बजे ,जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार मांगों का पत्र सौंपा जायेगा. इसमें पहुंचकर सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...