Ballia. रेलवे स्टेशन पर सो रहे लड़के को पैरों से ठोकर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी RPF हवलदार बालेंद्र सिंह को कमांडेंट ने निलंबित कर दिया है. स्टेशन पर सो रहे लड़के को पैरों से ठोकर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गयी है. Rpf Constable Kick Poor Boy Video वाला वीडियो वायरल होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर क्रड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करायी थी. इसमें जवान को लड़के की गर्दन पर पैर रखते हुए भी देखा गया है. घटना बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन की बतायी गयी है. रेलहंट को भी इसका वीडियो पाठकों ने भेजा था.
बलिया में सोते लड़के को पैरों से ठोकर मारने वाला आरपीएफ हवलदार बालेंद्र सिंह निलंबित
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


