Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » राउरकेला : यात्रियों की सुविधा नहीं कमाई के लिए बदला जाता है ट्रेन का प्लेटफॉर्म !
    देश-दुनिया

    राउरकेला : यात्रियों की सुविधा नहीं कमाई के लिए बदला जाता है ट्रेन का प्लेटफॉर्म !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 23, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • राउरकेला स्टेशन के प्लेटफॉम नंबर 2-3 से ट्रेनों को हटाकर 1 पर देने से स्टॉल संचालक परेशान
    • रेलवे को पत्र देकर निर्धारित शुल्क में कटौती करने और स्टॉल छोड़ने की भी जता रहे इच्छा

    राउरकेला. सच तो शायद उससे भी अधिक कड़वा होगा लेकिन अभी की जमीनी हकीकत यही है कि चक्रधरपुर रेलमंडल में यात्रियों की सुविधा नहीं बल्कि कमाई के लिए ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया जाता है. यह संदेह जता रहे है कि राउरकेला स्टेशन पर ऊंची कीमत चुकाकर स्टॉल लेने वाले वेंडर जो इन दिनों ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदले जाने से परेशान है और रेलवे को पत्र लिखकर स्टॉल सरेंडर करने की इच्छा जतायी है.

    मामला सामने आया है राउरकेला स्टेशन का लेकिन इस भेदभाव की जद में रेलमंडल के अन्य कई स्टेशन भी हैं. टाटानगर स्टेशन पर भी यदा-कदा यह शिकायत सुनने को मिलती रही है जबकि परिचालन विभाग के अधिकारी इन आरोपों से इंकार करते है. अधिकारियों ने नाम नहीं देने की शर्त पर बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तय करना नीतिगत व परिस्थितिजन्य मामला है यह किसी को फायदा पहुंचाने अथवा नहीं पहुंचाने से प्रभावित नहीं होता है.

    हालांकि राउरकेला स्टेशन के स्टॉल संचालकों ने रेलवे के सीनियर डीसीएम मनीष पाठक को लगातार पत्र भेजकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया है. उनका कहना है कि उन्होंने स्टॉल लेने से पहले जो सर्वे किया था उसके अनुसार ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर आने वाली फ्रेवकेंसी को देखा था. उसके बाद उन्होंने स्टॉल के लिए निविदा हासिल की थी. अब उन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लिया जा रहा है जिससे उनका कारोबार ठप पड़ गया है.

    स्टॉल संचालकों के अनुसार पहले कोरोना काल आ गया, जिससे उनका कारोबार काफी हद तक प्रभावित रहा. कोरोना के बाद जब ट्रेनों का मूवमेंट शुरू हुआ तो उन्हें यह अनुमान था कि अब सब-ठीक हो जायेगा लेकिन इसी बीच प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 से रांची, हटिया, धनबाद की ओर जाने आने-जाने वाली उन ट्रेनों का ठहराया हटाकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से कर दिया गया जिनके ठहराव को देखकर ही उन्होंने टेंडर लिया था. हालांकि स्टॉल संचालक दबी जुबान से यह आरोप भी लगा रहे है कि ऊपरी कमाई और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर के स्टॉल को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

    स्टॉल लेने से पहले जो सर्वे किया था उसके अनुसार ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर आने वाली फ्रेवकेंसी को देखा था. उसके बाद उन्होंने स्टॉल के लिए निविदा हासिल की थी. अब उन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लिया जा रहा है जिससे उनका कारोबार ठप पड़ गया है.

    रेलवे के इस अप्रत्याशित निर्णय से भारी नुकसान होने की बात स्टॉल संचालकों ने सीनियर डीसीएम को लिखे पत्र में बतायी है और कहा है कि अगर यही हाल रहा तो उन्हें स्टेशन पर कारोबार करना मुश्किल हो जायेगा और उन्हें अपना कारोबार समेटना होगा. कई स्टॉल संचालकों ने सीनियर डीसीएम को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि उन्हें प्लेटफॉम नंबर 1 पर ही स्टॉल दे दिया जाये ताकि वह अपना कारोबार कर सके. कई लोगों ने रेलवे को लाइसेंस सरेंडर करने का भी अनुरोध किया है.

    उधर, राउरकेला स्टेशन के स्टॉल संचालकों ने रेलहंट को बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक (राउरकेला) से बात की तो उन्होंने कहा कि मौखिक तौर पर चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से ही सभी यात्री ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लेने को आदेश दिया गया है. बकौल स्टेशन प्रबंधक उन्हें आदेश आया है कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर गुर्ड्स ट्रेनों को लिया जाये. हालांकि यह आदेश भी लिखित नहीं है यह भी मौखिक आदेश पर हो रहा है.

    यहां यह बात गौरतलब है कि चक्रधरपुर रेलमंडल में राजस्व का बड़ा हिस्सा मालढुलाई से आता है. यहां माल ढुलाई को प्राथमिकता देने का चलन रहा है इसके लिए कई ऐसे उदाहरण भी सामने आये है जब अघोषित रूप से यात्री ट्रेनों को प्रभावित कर गुर्ड्स का परिचालन किया गया है. संभावना जतायी जा रही है कि राउरकेला स्टेशन के प्लेटफॉम नंबर 2 और 3 से गुर्ड्स ट्रेनों के मूवमेंट आदेश भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा तो नहीं है? हालांकि इसकी संभावना काफी कम नजर आ रही है.

    इस मामले में रेलवे कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पर प्लेटफार्म तय करने का अधिकारी व काम ऑपरेटिंग विभाग का होता है, इसलिए वे तत्काल इस मामले में कुछ भी निर्णय लेने मे विवश है. इसके लिए ऑपरेटिंग विभाग को पत्र लिखा जा रहा है और जल्द ही कोई सर्वमान्य निर्णय निकाल लिया जायेगा. इस मामले में अब तक सीनियर डीसीएम मनीष पाठक का पक्ष नहीं मिल सका है.

    जीएम दौरे में भी स्टॉल संचालकों ने दुकान बंद कर जताया विरोध

    दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के दौरे के समय भी स्टेशन के स्टॉल संचालकों ने दुकान बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया था. उस समय कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों ने यह कहकर स्टॉल खोलने का अनुरोध किया कि जीएम दौरा में किसी तरह की गतिविधि करना उचित नहीं है उनकी मांगों पर जीएम के जाने पर तत्काल निर्णय ले लिया जायेगा लेकिन ऐसा हुआ कुछ नहीं. स्टॉल संचालकों की नजर सीनियर डीसीएम की पहल है जिससे उन्हें कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आती है.

     

     

    railway rourkela station stall
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद : रेलवे पार्किंग बना फ्री जोन, बाहरी लोग भी खड़ा कर चले जा रहे वाहन
    Next Article खड़गपुर चैंपियन ट्रॉफी 2021 के विजेता बने ओम उज्जा ओटोमोबाइल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यात्री

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group