Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » प्वाइंट की सफाई व ल्यूब्रिकेंटस की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग संभालें
देश-दुनिया

प्वाइंट की सफाई व ल्यूब्रिकेंटस की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग संभालें

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 14, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • सिग्नल व टेलीकम्युनिकेशन विभाग ने Correction slip 143 के अनुपालन पर बढ़ाया दबाव
  • टाटा, राउरकेला, अमदाबाद, रत्लाम में एडीएसटी ने एडीइएन को भेजा नोट

नई दिल्ली. सिग्नल व टेलीकम्युनिकेशन विभाग ने रेलवे बोर्ड के आदेश का हवाला देकर इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग विभाग पर दबाव बढ़ा दिया है. सिग्नल विभाग की ओर से जारी की गयी नोट में इंजीनियरिंग विभाग के साथ ऑपरेटिंग विभाग के प्वाइंट मैन की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है. यह विवाद वर्षों से रेलवे ट्रैक पर प्वांइट की सफाई और ल्युब्रिकेंट्स को लेकर चला आ रहा है जिसे हमेशा से इंजीनियरिंग तथा ऑपरेटिंग विभाग, सिग्नल विभाग की जिम्मेदारी बताकर उस पर बोझ डालते रहे हैं. भारतीय रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनरर्स यूनियन का कहना है कि रेलवे बोर्ड के आदेश, जी एंड एस आर और Correction slip 143 का अनुपालन नहीं किया जा रहा है जिसमें संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को तीन स्लाइड चेयर प्लेट तक के स्नेहन से ही जोड़ा गया है. अन्य स्थानों पर यह जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग तथा ऑपरेटिंग विभाग की है जिसे वषों से एस एंड टी के कर्मचारियों से जबरन कराया जा रहा है.

भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ की पहल पर इस मामले में रेलवे बोर्ड स्तर से पहल की गयी है. इसके बाद टाटा, राउरकेला, अहमदाबाद, रतलाम आदि के सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंताओं ने स्पष्ट रूप से पत्र जारी कर अपने-अपने स्थानीय इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग  विभाग के अधिकारियों को Correction slip 143 तथा जी एडं एस आर के अनुसार कार्य इंजीनियरिंग तथा ऑपरेटिंग विभाग द्वारा किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है.

भारतीय रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनरर्स युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संगठन ने रेलवे बोर्ड में अपनी समस्याओं को रखा और वहां से जारी किये गये पत्र दिनांक 11/06/2018 का असर आज जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. इसका लाभ निचले स्तर के कर्मचारी अनुरक्षकों एवं सहायकों को मिलेगा. नवीन कुमार के अनुसार हाल में ही दिल्ली में रेल मंत्री पीयुष गोयल के पास भी संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिक्स एलाउंस पर बात रखी गयी है. इसके बाद संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान रन ओवर होने वाले कर्मचारियों की तीन साल की रिपोर्ट मांगी गयी है. उन्होंने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को LDCE के तहत 25% सहायकों को अनुरक्षक बनने का मौका नहीं दिया जा रहा है. संकेत एवं दूरसंचार विभाग के अनुरक्षकों को भी सही समय पर प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है. इस दिशा में अब पहल की गयी है जो सार्थक संकेत हे.

वहीं गुरुवार को अहमदाबाद मंडल, पश्चिम रेलवे में भी नई Joint Inspection of Points and Crossing (JPC) जारी की गई है, जिसमें संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को तीन स्लाइड चेयर प्लेट तक के स्नेहन से जोड़ दिया गया है. इसके लिए संघ के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने DG (S&T) का आभार जताया है. इसके अलावा अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता ने भी इंजीनियरिंग विभाग को पत्र जारी कर Correction slip 143का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है.वही रतलाम मंडल के वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता पत्र जारी किया और इसमें बताया गया है कि संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को किस तरह से फेलियर के दौरान प्रेशर बना कर काम कराया जाता है.

भारतीय रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनरर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार के अनुसार प्रेशर में काम के चलते संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को अपने जान से भी हाथ धोना पड़ता है. यदि रेलवे को सुचारू रूप से चलाने के लिए संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के लिए नाईट गैंग एवं फेलियर गैंग बनाना अति आवश्यक है. यार्ड स्टिक के 2010 के अनुसार संकेत विभाग में लगभग 80 हजारों पद रिक्त हैं जिसके कारण संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों से 24 घंटे के लिए छोटे से छोटे स्टेशन पर रहने के लिए बाध्य कर दिया जाता है. 24 घंटे के लिए हेडक्वॉर्टर रहने के दौरान अपने परिवार से दूरी बनते जाते हैं. संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों अपने बच्चों को अच्छी सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाते हैं.

खबर पर आपकी राय और विचारों का स्वागत है हमारे वाट्सएप नंबर पर न्यूज भेज सकते है. 

Spread the love
rail point
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरिजर्वेशन क्लर्क बनेंगे टीटीइ, करेंगे स्टेशन पर डयूटी
Next Article रेलवे की प्रोडक्टिविटी को बेहतर कर बढ़ायेंगे राजस्व : जीएम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
मीडिया सोशल मीडिया

ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

July 8, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group