Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

रेलवे ने रद्द की 10 पैसेंजर ट्रेनें, छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा – मुनाफा कमाने के लिए रद्द की गयी पैसेंजर ट्रेनें 

रायपुर से एसएस पांडेय. छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 10 लोकल ट्रेनों रेलवे ने एक माह के लिए रद्द कर दिया है. इसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर 8 लोकल ट्रेनों केा तत्काल चलाने का अनुरोध किया है. सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र भेजकर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 8 लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने का आग्रह किया है.

इन ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का हवाला दिया गया है. इससे पहले सीएम भूपेल ने ट्वीट कर कहा कि मुनाफा कमाने की यह हद है.  रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजरअंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है. सीएम भूपेश ने कहा कि इस जनविरोधी निर्णय का रेलवे मंत्रालय तुरंत संज्ञान लेकर ट्रेनों का बहाल करने को कहा है.

रेलवे से जुड़ी किसी भी प्रकार की खबर आप 9905460502 पर दे सकते हैं , आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा

सीएम ने साउथ-ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी आदेश की कॉपी भी अपने ट्वीट पर साझा किया है. इधर एसीएस सुब्रत साहू ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा 31 मार्च 2022 को जारी आदेश में कुल 10 लोकल ट्रेनों का परिचालन एक माह के लिए बंद कर दिया गया है. इनमें से 8 ट्रेनें छत्तीसगढ़ के कई जिलों को एक-दूसरे जिलों से जोड़ती है. इन ट्रेनों को बंद करने के पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने SECR बिलासपुर जोन से 31 मार्च 2022 को जारी आदेश को निरस्त कर पैसेंजर व लोकल ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कराने का आग्रह किया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...