Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाकर आरक्षित टिकट निकालने वाला गिरोह पकड़ाया
देश-दुनिया

आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाकर आरक्षित टिकट निकालने वाला गिरोह पकड़ाया

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 9, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आरपीएफ की बढ़ी उपलब्धि, 5 लाख मूल्य के आरक्षित कंफर्म टिकट जब्त, पश्चिम बंगाल से हो रहा था संचालन   

नई दिल्ली. आरपीएफ की टीम ने देशव्यापी अभियान चलाकर एक ही दिन में फर्जी सॉफ्टवेयर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाकर आरक्षित टिकट निकालने वाले गिरोह से जुड़े 50 से अधिक को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह रियल मैंगो नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर वेबसाइट में सेंध लगाकर आरक्षित टिकट निकालता है और उसे ऊंची कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराया जाता है. इससे पहले रेयर मैंगो के नाम से इस साफ्टवेयर को ऑपरेट किया जा रहा था. आरपीएफ डीजी अरुण कुमार ने मीडिया को बताया कि वर्तमान सीमित ट्रेनें चल रही है. ऐसे में यह गैंग उन्हीं ट्रेनों को टारगेट करता था जिनके यात्रियों की अधिक भीड़ होती है.

आरपीएफ को बीते 9 अगस्त 2020 को कुछ दलालों की गिरफ्तारी के बाद फर्जी सॉफ्टवेयर से रेलवे की वेबसाइट में सेंध लगाकर रिजर्व टिकट निकालने का पता चला था. बताया जाता है कि टिकट बुक करने से लेकर टिकट बेचने तक का पूरा गिरोह संचालित हो रहा था. डीजी अरुण कुमार के मुताबिक फेक सॉफ्टवेयर को नष्ट कर दिया गया है. दलाल रियल मैंगो सॉफ्टवेयर के जरिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाते थे. सॉफ्टवेयर के जरिए v3 और V2 कैप्चा को बाईपास कर देते थे. मोबाइल ऐप से बैंक ओटीपी को सिंक्रोनाइज कर ऑटोमेटिक तरीके से रिक्वेस्ट फॉर्म में फिल करते थे. साफ्टवेयर से ऑटोमेटिक यात्री विवरण और पेमेंट डिटेल फॉर्म में होने के बाद सॉफ्टवेयर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मल्टीपल आईडी से लॉगइन करते थे. फर्जी सॉफ्टवेयर सिस्टम एडमिन और उसकी टीम, मावेन्स, सुपर सेलर, सेलर्स और एजेंट के जरिए पांच स्तर पर यह काम कर रही थी. इसमें 17 मावेंस, 176 सुपर सेलर्स को मिलकार 1500 के लगभग एजेंट्स काम कर रहे थे. इसमें खास बात तो यह है कि सिस्टम एडमिन टिकट का पैसा बिटकॉइन से लेता था.

डीजी अरुण कुमार के मुताबिक आरपीएफ ने इसके मुख्य सरगना सिस्टम डेवलपर के साथ ही पूरी टीम को गिरफ्त में लिया है. इसमें 5 सॉफ्टवेयर को ऑपरेट करने वाले मुख्य अपराधी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए हैं. इसके पहले पिछले साल दिसंबर 2019 से लेकर मार्च 2020 तक आरपीएफ में इसी तरह का अभियान चलाया था और कई फर्जी सॉफ्टवेयर का भंडाफोड़ किया था. इस कार्रवाई में भी आरपीएफ 140 लोगों को गिरफ्तार किया था. दिसंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच आरपीएफ की कार्रवाई में पकड़े गये गिरोह से एएनएमएस / लाल मिर्ची / ब्लैक टीएस, टिकटोक, आई-बॉल, रेड बुल, मैक, एन-गेट जैसे अवैध सॉफ्टवेअर का पता चला था.

आरपीएफ द्वारा दी गयी जानकारी ने सीआरएस/आईआरसीटीसी को पीआरएस सिस्टम की सुरक्षा खामियों को दुरुस्त करने की मदद मिली. इसके बाद सॉफ्टवेयर्स ने उस समय काम करना बंद कर दिया. बंगाल से पकड़े गये लोगों में रेहान खान, शमशेर अंसारी (द मावेन), सुबीर विश्वास, अमित रॉय, मटियार खान (विक्रेता), सुभेंदु विश्वास, मानगो (द मावेन), राहुल रॉय (द बिजनेस मैनेजर), चंद्र गुप्ता (सिस्टम डेवलपर और एडमिन) शामिल है.

Spread the love
IRCTC website duped gangs taking reserved tickets
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleWorkers take vow will oppose privatization together : Alok Chandra 
Next Article कोलकाता : 11 सितंबर से बंद हो जायेगी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी स्पेशल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group