Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » लॉकडाउन पीरियड का लाइसेंस शुल्क नहीं वसूल करेगी रेलवे, स्टॉल-पार्किंग संचालकों को राहत
देश-दुनिया

लॉकडाउन पीरियड का लाइसेंस शुल्क नहीं वसूल करेगी रेलवे, स्टॉल-पार्किंग संचालकों को राहत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 7, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे ठेकेदारों को भी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए मिलेगा 90 दिन का समय 

नई दिल्ली.  रेलवे बोर्ड ने टेंडर आधारित सेवाओं से जुड़े तमाम सुविधाओं को संचालित करने वालों को लाइसेंस फीस में छूट की राहत देने का निर्देश जोनल रेलवे को दिया है. लॉकडाउन अवधि में ट्रेनों के बंद रहने और स्टेशन परिसर क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहने से तमाम स्टॉल, पार्किंग, एसटीडी-पीसीओ, एएटीएम, प्लास्टिक क्रशर मशीन समेत अन्य सेवाएं ठप रही. इससे व्यावसायिक ठेकेदारों को नुकसान हुआ है. अब रेलवे इन ठेकेदारों से 25 मार्च से लेकर 22 जून तक की लाइसेंस फीस नहीं वसूलेगा.

लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद है. इस दौरान स्टेशन पर पार्किंग, भुगतान आधारित शौचालय, एसटीडी-पीसीओ, एटीएम और प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन चलाने वालों का काम भी बंद है. रेलवे स्टॉल एसोसिएशन की ओर से रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर लाइसेंस फीस पर रियायत की मांग की गयी थी. बाद में बोर्ड स्तर पर ऐसे ठेकेदारों को 25 मार्च से लेकर 22 जून तक की लाइसेंस फीस में छूट देने का निर्णय लिया गया जिनकी सेवा लॉकडाउन के दौरान बंद रही.

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक ने सभी रेल मंडलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर लाइसेंस फीस नहीं वसूलने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए सभी जोनल रेलवे को निर्देश भी दिया जा चुका है कि वह अपने स्तर पर लॉकडाउन पीरियड की गणना करके लाइसेंस फीस में रियायत देने का मसौदा तैयार करें. विभिन्न स्टेशनों पर स्टॉल संचालकों को रेलवेे की ओर से यह भी विकल्प दिया जा रहा है कि वह वर्तमान स्थिति में जब ट्रेनें कम चल रही है स्टॉल का संचालन करने को इच्छुक है अथवा नहीं.

वर्तमान में सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. ऐसे में बड़े स्टेशनों पर ही ट्रेनों का ठहराव है और बड़ी संख्या में यात्री अभी बाहर के भोजन से परहेज कर रहे. इसके अलावा एक स्टेशन के किसी एक प्लेटफॉर्म से ही चुनिंदा ट्रेनों की आवाजाही हो रही है. ऐसे में दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्टॉल का संचालन करने से भी ठेकेदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा. ऐसे में कई ठेकेदारों ने अभी अपने स्टॉल नहीं खोलने को लेकर रेलवे से अनुरोध किया है ताकि वह लाइसेंस फीस में राहत ले सके.

इसके अलावा रेलवे बोर्ड और फाइनेंस मंत्रालय के पत्र के आलोक में रेलवे व केंद्रीय संगठनों से जुड़े तमाम ठेकेदारों को टेंडर से संबंधित गतिविधियों को संपादित करने के लिए अनिवार्य रूप से अतिरिक्त समय देने की बात कही गयी है. इसके लिए लॉकडाउन अवधि से न्यूनतम 60 दिन और अधिकतम 90 दिन की समय सीमा तय की गयी है. इस अवधि में टेंडर के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले ठेकेदारों को समय अवधि में राहत मिलेगी और उनका टेंडर कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के लिए रद्द नहीं किया जायेगा.

Spread the love
Railways will not charge license fee for lockdown period
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group