Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Senior Citizens Concession : बुजुर्गों की सुविधा छीनकर चार साल में रेलवे ने कर ली 5800 करोड़ की कमाई
    रेल न्यूज

    Senior Citizens Concession : बुजुर्गों की सुविधा छीनकर चार साल में रेलवे ने कर ली 5800 करोड़ की कमाई

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 3, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरटीआई से यह सामने आया कि सीनियर सिटीजंस की रियायतें वापस लेकर रेलवे हर दिन कमा रहा चार करोड़  

    Senior Citizens Concession. कोरोना के समय 20 मार्च 2020 को लॉकडाउन के समय रेलवे ने अचानक एक फैसले में अन्य रियायतों के साथ सीनियर सिटीजंस को ट्रेन किराए में दी जाने वाली छूट को वापस ले लिया था. तब यह सवाल उठाये गये थे क्या देश की बुजुर्ग पीढ़ी के लिए सरकार के पास 1500 करोड़ भी नहीं है. आखिर रेलवे ने सीनियर सिटीजन की रियायत घाटे का सौदा बताकर क्यों खत्म कर दिया ?

    हालांकि अब इसका जबाव सामने आ गया है. दरअसल रेलवे ने बुजुर्गों की इस सुविधा को छीनकर चार साल में ही 5800 करोड़ की कमाई कर ली है. यानी रेलवे ने हर दिन 4 करोड़ की कमाई की है. मजे की बात है कि बुजुर्गों की सुविधा वापस लेने का विरोध किसी स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया. इसे रेलवे के राजस्व का मुद्दा बताया गया और ये माननीय उन सारी सुविधाओं का उपभोग इसके बाद भी करते रहे.

    यह भी पढ़ें : देश की बुजुर्ग पीढ़ी के लिए सरकार के पास 1500 करोड़ भी नहीं ! 

    हालांकि सीनियर सिटीजन के रियायती टिकट ( Concession Ticket) की सेवा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने यह कहते हुए शुरू से इंकार कर दिया था कि रेलवे के पैसेंजर सेगमेंट का किराया पहले से ही काफी कम है और अलग अलग कैटगरी में रियायती टिकट दिए जाने के रेलवे को चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब इन लोगों को रियायतें नहीं मिलेंगी.

    रेलमंत्री की सांसद में इस घोषणा की खूब आलोचना की गयी. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि करोड़ों-अरबों रुपये खर्च करने वाली सरकार के बाद देश की बुजुर्ग पीढ़ी को देने के लिए क्या 1500 करोड़ रुपये भी नहीं है. यह देश की एक पीढ़ी को सम्मान से वंचित करने जैसा कदम नहीं ?  क्या रेलमंत्री व सरकार को इस पर विचार नहीं करना चाहिए? लोगों ने सोशल मीडिया पर लोग सरकार को भ्रष्टाचार व फिजुलखर्ची को रोक लगाने की सलाह भी दी थी.

    अब एक आरटीआई के जवाब से यह पता चला है कि रेलवे ने बुजुर्गों की राहत खत्म कर रोज करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की है. आरटीआई के तहत पूछे गए सवालों से बताया गया कि सीनियर सिटीजंस की रियायतें वापस लेने के बाद भारतीय को 5,800 करोड़ रुपए अधिक कमाई हुई है. मध्य प्रदेश निवासी चंद्र शेखर गौड़ ने अलग-अलग समय पर आरटीआई कर जानकारी जुटाई की 20 मार्च, 2020 से 31 जनवरी, 2024 तक रेलवे ने इस मद में 5,875 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त राजस्व कमाया है.

    क्या कहा रेलमंत्री ने : रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों की रियायत देने पर विचार नहीं, कहा – 59,000 करोड़ की सब्सिडी दे रहे

    गौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरटीआई अधिनियम के तीन आवेदन में पहले में रेलवे ने 20 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2022 तक का अतिरिक्त राजस्व आंकड़ा मुहैया कराया. दूसरे आवेदन में एक अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक का आंकड़ा सामने आया. वहीं फरवरी, 2024 में दाखिल तीसरे आवेदन से मुझे एक अप्रैल, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक का ब्योरा मिला. आकड़ों से पता चला कि चार साल में 13 करोड़ पुरुष, नौ करोड़ महिला और 33,700 ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों ने लगभग 13,287 करोड़ रुपये का कुल राजस्व देकर ट्रेन यात्राएं की. महिलाओं के लिए 50 फीसदी और पुरुष एवं ट्रांसजेंडर सीनियर सिटीजंस के लिए पहले लागू 40 फीसदी रियायत की गणना करने पर यह राशि 5,875 करोड़ से अधिक बनती है.

    हालांकि अब भी कई मंचों से सीनियर सिटीजंस को ट्रेन किराए में छूट देने की मांग उठायी जाती रही है. यह सवाल उठाने वालों का कहना है कि देश की इस पीढ़ी को इस छूट से वंचित कर सरकार क्या हासिल करना चाहती है जबकि करोड़ों-करोड़ों रुपये उन योजनाओं पर खर्च किये जा रहे जिनकी उपयोगियता को लेकर बार- बार सवाल उठाये जाते रहे हैं.

    RAIL REVENUE RAILWAY NEWS Railways took away the facilities of the elderly and earned Rs 5800 crore in four years. Senior Citizens Concession रेलवे की खबरें रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleLalganj RaeBareli : मॉडर्न रेल कोच कारखाना में होली मिलन का आयोजन
    Next Article NCR : प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन ने NCRES के साथ पीएनएम किया स्थगित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group