Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे बोर्ड ने निजीकरण पर कोई नया निर्णय लिया तो रेल चक्का जाम तय : शिवगोपाल
देश-दुनिया

रेलवे बोर्ड ने निजीकरण पर कोई नया निर्णय लिया तो रेल चक्का जाम तय : शिवगोपाल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 7, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एआईआरएफ कार्यकारिणी में नहीं हुआ बदलाव, रखाल दासगुप्ता अध्यक्ष व शिवगोपाल मिश्रा फिर बनाये गये महामंत्री  

श्रीनिवास बाला, चेन्नई

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने अपने तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के आखिरी दिन प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर अब मंत्रालय निजीकरण, निगमीकरण पर कुछ भी नया कदम उठाता है तो रेल का चक्का जाम किया जायेगा. इसके साथ ही अध्यक्ष और महामंत्री को यह अधिकार दिया गया कि पूर्ण हड़ताल चक्का जाम के लिए वह अन्य फेडरेशन, ट्रेड यूनियन और एसोसिएशन को एक मंच पर लाने का प्रयास करें ताकि एक विशेष अधिवेशन बुलाकर हड़ताल की तारीख का ऐलान किया जायेगा. अधिवेशन में कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमें रेल के निजीकरण और निगमीकरण का विरोध, श्रम कानूनों में बदलाव कर ट्रेड यूनियन ओर फेडरेशन को कमजोर करने का प्रयासों को लेकर खुले सत्र में चर्चा की गयी. इसमें यह निर्णय लिया गया कि रेलवे को बचाने और रेलकर्मियों के हित में आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाये. इस मौके पर महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि सरकार की नीतियां न सिर्फ रेल और रेलकर्मियों के खिलाफ है, बल्कि ये देश के उन करोड़ों रेलयात्रियों के भी खिलाफ है जो आज भी सफर के लिए रेल का ही सहारा लेते है. महामंत्री ने सवाल किया कि रेलकर्मी 22 हजार ट्रेन रोजाना चला रहे है, तो ऐसा क्या है कि हम 150 कामर्शियल ट्रेनें नही चला सकते.

महामंत्री ने कहाकि सरकार की कोशिश है कि रेल को किसी तरह सरकारी क्षेत्र से बाहर निकाले, लेकिन मजदूरों की ताकत वो नही समझ रहे हैं. नीति आयोग ने 100 दिन की जो कार्ययोजना बनाई है, उसमें रेलवे के निजीकरण और उत्पादन इकाइयों के साथ कारखानों का निगमीकरण का प्रस्ताव है. अगर ऐसा हुआ तो न भारतीय रेल सुरक्षित रहेगी, न रेल कर्मचारी सुरक्षित होंगे और न ही रेल यात्रियों को सस्ती रेल सेवा उपलब्ध होगी. कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा ने एक्ट अपरेंटिस पर कहाकि इस मामले में पुरानी व्यवस्था बहाल हो. पूर्व की तरह अपरेंटिसशिप पूरा करने वालो को सेवा में लिया जाये. उन्होंने लार्सजेस स्कीम के तहत रेलकर्मियों के बच्चों को नोकरी दिये जाने की वकालत की. फेडरेशन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी दोहरायी. कहा कि रि-इगेजमेंट से फेडरेशन सहमत नही है, हम चाहते है कि रिटायरमेंट के बाद लोग घर जाएं औऱ नए बच्चों को नोकरी का मौका मिले.

यह भी पढ़ें : रेलवे के निजीकरण की बात संसद में नहीं सिर्फ अखबारों में, दूरी पैदा कर रही झूठी खबरें : चेयरमैन

अधिवेशन में फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एन कन्हैया ने कहाकि हमारे सामने चुनौती गंभीर है, हमारी लड़ाई एक ताकतवर सरकार से है, इसलिए हमें दोगुनी ताकत से संघर्ष के लिए मैदान में उतरना होगा. अधिवेशन में शामिल एनइ रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री के एल गुप्ता ने कहा कि हालात है, उससे निपटने मुकम्मल हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नही है. अधिवेशन में आशीष विश्वास, , मुकेश गालव, मुकेश माथुर, आर डी यादव, आर सी शर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित घोष, एस के त्यागी, एल एन पाठक, प्रीति सिंह, पी के शिंदे, एस एन पी श्रीवास्तव, ए एम डिक्रूज, गौतम मुखर्जी, पी के पटसनी, जया अग्रवाल, प्रवीना सिंह, बसंत चतुर्वेदी, अरुण मनोरे और आर के पांडेय ने भी विचार रखे. इस दौरान संविधान संशोधन को पास कर दिया गया.

अगले तीन साल के लिए फेडरेशन की कमेटी गठित

फेडरेशन के चुनाव में गठित नयी कमेटी में अध्यक्ष रखाल दास गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष एन कन्हैया, महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, कोषाध्यक्ष जे आर भोसले के अलावा उपाध्यक्ष एस एन पी श्रीवास्तव, सी ए राजा श्रीधर, के श्रीनिवास, अमित घोष, आर डी यादव, गौतम मुखर्जी, मनोज बेहरा, पी के पटसनी, सहायक महामंत्री के एल गुप्ता, एस के त्यागी, शंकरराव, आर सी शर्मा, मुकेश माथुर, मुकेश गालव, ए एम डिक्रूज और वेणु पी नायर को फिर से सर्वसम्मति से चुन लिया गया है.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Railways decided to take a new decision on privatization if railway board fixed jam: Shivgopal
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपटना की डिप्टी सीटीआई अंजू कुमारी ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता तीन स्वर्ण
Next Article 21 स्मार्ट इको फ्रेंडली स्टेशनों में शामिल होगा टाटानगर, प्रयास जारी : एआरएम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group