Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » सीमित संसाधनों में भी कर्तव्य व ड्यूटी पर डटे हैं रेलवे ट्रैक मेंटेनर : प्रमोद डांगी
देश-दुनिया

सीमित संसाधनों में भी कर्तव्य व ड्यूटी पर डटे हैं रेलवे ट्रैक मेंटेनर : प्रमोद डांगी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 17, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनेर एसोसिएशन की स्थापना दिवस पर महामंत्री ने साथियों को भेजा संदेश, बढ़ाया हौसला
  • देश के हर नागरिक तक राशन पहुंचाने के लिए ट्रैक दुरुस्त रखने और खुद को सुरक्षित रखने की अपील

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे देश व लोगों तक खाद्य व जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने में जुटी रेलवे को रफ्तार देने जुटे ट्रैक मेंटेनरों की कर्तव्य निष्ठा आज मोर्चे पर डटे एक सैनिक और अस्पताल में डटे डॉक्टर से कम नहीं है. कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए देश व्यापी लॉकडाउन के बावजूद घरों से निकलकर रेलवे के कई विभाग के कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी पूरी कर रहे है ताकि देश में लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया जा सके. इसमें रेलवे ट्रैक मेंटेनरों की भूमिका अहम है. ऐसे तो इस मोर्चे पर रेलवे के ऑपरेटिंग व कॉमर्शियल के कुछ विभाग के लोग भी डटे है लेकिन इनके बीच सीमित संसाधनों के बावजूद सिग्नल व कम्युनिकेशन (#S&T) और ट्रैक मेंटेनरों की भूमिका जमीनी स्तर पर महती हो गयी है. इसके बीच ट्रैंक मेंटेनरों की संस्था रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनेर एसोसिएशन (#RKTA) आज अपनी स्थापना की पांचवीं वर्षगाठ मना रही है.

प्रमोद डांगी, महामंत्री, आरकेटीए

रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनेर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी रवि और राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद डांगी ने ट्रैक मेंटेनरों को शुभकामनाएं देते हुए विकट परिस्थिति में लोगों तक राशन पहुंचाने में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आभार भी जताया है. ट्रैक मेंटेनरों को भेजे अपने संदेश में महामंत्री ने कहा है कि करोना महामारी के इस खतरे के दौरान हमें मानवता को बचाने के लिए सीमित संसाधनों के साथ अधिकतम प्रयास करने होंगे. इन प्रयासों में हमारा ट्रैक मेंटेनर साथी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, हो सकता है आपके पास अपने कर्तव्य के निर्वहन के समय संक्रमण से बचाव के संसाधनों की सीमित आपूर्ति रही होगी लेकिन फिर भी हमें सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर देश के प्रत्येक नागरिक तक राशन पहुंचाने के लिए ट्रैक दुरुस्त रखना है ताकि ट्रेनों की आवाजाही में कोई दिक्कत ना हो.

महामंत्री ने कहा है कि उनके कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग बनाना मुश्किल होता है लेकिन फिर भी सहयोगी सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की कोशिश करें तथा एक-दूसरे के संपर्क में कम आये. मॉस्क तथा दस्ताने जरूर पहने, सामूहिक रूप से पानी के बर्तन ना रख कर व्यक्तिगत बोतल रखें. शाम को घर में जाने से पहले गर्म पानी से स्नान करें और खुद के साथ परिवार को भी संक्रमण से बचायें.

महामंत्री ने जारी अपील में बताया है कि एक भी कर्मचारी के संक्रमित होने पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए रेल प्रशासन तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ड्यूटी निभाये. किसी भी साथी में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत रेल प्रशासन अथवा RKTA के पदाधिकारियों को सूचित करें ताकि उनतक मदद पहुंचायी जा सके. इस कार्य में एनडब्ल्यूआर में राजेंद्र गुर्जर,अनिल यादव, श्रवण बाजिया, तेजपाल जिंदल, महिपाल सहवाग, राजेश पूनियां सक्रिय है जो आपको सहयोग करेंगे. महामंत्री प्रमोद डांगी ने इस मौके पर रेल प्रशासन की भूमिका को भी अहम बताया है. उन्होंने अनुरोध किया है कि निचले पायदान पर तैनात खड़े हमारे कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य का भी पूर्ण ध्यान रखा जाये. ताकि विषम परिस्थिति में परिवार से दूर रहकर भी ट्रैकमेंटेनर देश की सेवा कर सकें.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Railway track mentor is on duty and duty even in limited resources
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleएआईआरएफ महामंत्री ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन को दिया प्रस्ताव, स्पेशल ट्रेन से मजदूरों को घर भेजा जाये
Next Article वेर्स्टन रेलवे : 16 दिनों में आवश्यक आपूर्ति के 652 रेक चलाकर कमाये 3.61 करोड़
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group