Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

मंदिर से निकाले गये देवी-देवता, बुलडोजर ने गिराया आशियाना, मस्जिद व मजार भी ढहाया

AGRA. रेलवे ने अपनी एतिहासिक कार्रवाई में गुरुवार 29 दिसंबर 2022 को आगरा में अवैध रूप से कराये गये धार्मिक स्थलों को ढहा दिया. यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में दिखायी गयी जिसका परिणाम हुआ कि विरोध नहीं के बराबर हुआ. हालांकि धार्मिक स्थलों को दी गयी नोटिस के बाद लोगों ने दो-दाे हाथ करने की चेतावनी जरूर दी थी लेकिन बुलडोजर के सामने कोई नहीं आया. डीजल शेड में कुछ दिनों पहले ही मजार हटाया गया था. आज हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के धार्मिक स्थलों को रेलवे की जमीन से हटा दिया गया.

आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया. रेलवे की टीम पहले पहले पहलवान शाह बाबा की दरगाह पर पहुंची. दरगाह में बैठे बाबा को बाहर निकाला, उनका सामान भी बाहर रखा. फिर कुछ ही मिनटों में पूरी दरगाह ध्वस्त कर दी गयी. कुछ लोगों ने मस्जिद गिराए जाने पर आक्रोश जताया. लोगों का कहना था कि बिना नोटिस यह कार्रवाई की गयी है.

दरगाह सैकड़ों वर्ष पुरानी थी. इसके बाद नगला पुलिया के पास दो दरगाह को खाली कराकर उसे भी गिरा दिया गया. मात्र 15 मिनट में यहां दरगाह का ढांचा गिराकर बुलडोजर को मंदिर की ले जाया गया. रेलवे किनारे वर्षों पुरानी मंदिर से देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बाहर निकाल दी गयी. इसके लिए कुछ समय दिया गया. इसके बाद बुलडोजर से मंदिर का ढाचा भी गिरा दिया गया.  मंदिर तोड़ने के बाद भूरे शाह बाबा की दरगाह को भी ढहा दिया गया.

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आज कई धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की गई है. यह धार्मिक स्थल रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बने हुए थे. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश है कि ऐसे सभी धार्मिक स्थलों को हटाया जाए. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ही इस कार्रवाई को कराया जा रहा है. धार्मिक स्थलों को हटाए जाने से पहले उन्हें नोटिस भी जारी किए गए थे लेकिन स्वयं धार्मिक स्थल को हटाए जाने पर आरपीएफ कार्रवाई कर रही है.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...