Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलनकारियों ने हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग किया जाम, जहां-तहां रुकी ट्रेनें
न्यूज हंट

आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलनकारियों ने हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग किया जाम, जहां-तहां रुकी ट्रेनें

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 20, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
फाइल फोटो
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर रेलमंडल के घाघरा हाल्ट पर चल रहा प्रदर्शन, रेल पटरी पर बैठी महिलाएं-बच्चे 
  • नीमडीह में रघुनाथपुर – पटमदा सड़क मार्ग पर ही जुटे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका 

CHAKRADHARPUR : आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलनकारियों ने 20 सितंबर बुधवार को अपना आंदोलन दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत घाघरा हाल्ट पर शुरू कर दिया है. आंदोलनकारियों ने यहां रेल रोको आंदोलन शुरू करते हुए ट्रेनों का आवागमन रोक दिया. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनातर के बावजूद आंदोलन रेलवे ट्रैक पर आकर जम गये हैं. घाघरा हाल्ट पर चल रहे प्रदर्शन में रेल पटरी पर महिलाएं-बच्चे बैठे हुए है.

अनुसूचित जनजाति का दर्जा पाने के लिए आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल चक्का जाम की घोषणा की थी. हालांकि कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार शाम जारी आदेश के बाद रेलवे ने रद्द की गयी ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी थी. हालांकि रेलवे अधिकारियों को भान था कि पश्चिम बंगाल के इतर झारखंड और ओडिशा में आंदोलनकारी अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं.

रेल पटरी जाम कर बैठे आंदोलनकारी

वहीं हुआ और बुधवार सुबह से चक्रधरपुर के घाघरा हाल्ट पर कुड़मी आंदोलकारियों ने डेरा डाल दिया है. स्टेशन परिसर के पास आंदोलनकारी कुड़मी समाज के लोग डटे हैं, पुलिस बल भी काफी संख्या में तैनात है. घाघरा हाल्ट मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर की दूरी पर है. यहां सुबह साढ़े नलौ बजे से आंदोलनकारियों पटरी पर बैठ गए. इसके बाद हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर परिचालन बंद हो गया है.

रेलवे ने जहां-तहां यात्री गाड़ियों को रोक दिया है. उधर दूसरी ओर ओडिशा के मयूरभंज में भंजूपुर में कुड़मी समाज के लोगों ने बांगरीपोशी-मयूरभंज व शालीमार-पुरी एक्सप्रेस को भी रोककर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. यहां भी रेल मार्ग जाम है और कुड़मी समाज के लोग अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे हुए है.

इससे पहले सुबह नीमडीह रेलवे रेलवे फाटक से पूर्व रघुनाथपुर – पटमदा सड़क मार्ग पर ही जुटे आंदोलनकारियों को पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया. उन्हें स्टेशन तक पहुंचने ही नहीं दिया गया. कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा देने, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने ,कुड़मी – आदिवासी सरना कोड लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर कुड़मी समाज द्वारा अनिश्चितकालीन रेल टेका ( रेल रोको ) अभियान की घोषणा बुधवार 20 सितंबर से की गई है.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को बंगाल के पुरुलिया चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कुड़मियों के आंदोलन को अवैध करार दिया था. कोर्ट ने बंगाल सरकार को आदेश दिया कि वह इस आंदोलन को रोके और रेलवे की संपत्ति की रक्षा करें. आवश्यकता हो, तो केंद्रीय सुरक्षा बल की सहायता लें. कोर्ट ने कहा कि आम लोगों को परेशानी में डालकर किसी आंदोलन की अनुमति नहीं दी जा सकती है.

कोर्ट के इस आदेश के बाद कुड़मी समाज ने बंगाल में आंदोलन स्थगित कर दिया था. बंगाल के कुस्तौर व खेमाशुली में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई थी. यहां इससे पहले बड़ा आंदोलन किया जा चुका है.

#kudmimovement  #GhaghraHalt #railway jam

Spread the love
Chakradharpur Railway Division Rail operations halted on Howrah-Mumbai route Women and children sitting on the railway track
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleउत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी से मिले संघ के नेता
Next Article पुरी-राउरकेला वंदे भारत का टाइम-टेबल जारी, रांची-हावड़ा के बीच भी जल्द दौड़ेगी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group