Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटनेर एसोसिएशन 24 से 30 तक मनायेगा ट्विटर ट्रेंड सप्ताह

नई दिल्ली. रेल कर्मचारी ट्रैकमैन एसोसिएशन 24 जून से 30 जून तक ट्विटर ट्रेंड सप्ताह का आयोजन करने जा रहा है. इसका नेतृत्व wcr जोन करेगा. इस सप्ताह भर अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर ट्विटर ट्रेंड चलाया जायेगा. इसमें रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, पीएमओ कार्यालय ओर श्रम मंत्रालय को टैग करते कर लगातार ट्वीट किये जायेंगे. ट्विटर ट्रेंड वीक में देश भर के ट्रैकमैन शामिल होंगे जो अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे.

रेल कर्मचारी ट्रैकमैन एसोसिएशन पश्चिम मध्य रेलवे के जोनल महासचिव अनिल कुमार सैनी ने बताया कि 24 जून को LDCE को ओपन करवाने की मांग को लेकर, 25 जून को सीनियर ट्रैकमैन को ग्रेड पे 4200 देने को लेकर ट्रेंड करवाया जाएगा. इसी कड़ी में सात दिन सात मागों को लेकर ट्विटर ट्रेंड होगा. इसमें प्रति दिन एक नई मांग के साथ ट्रैकमनों की जवलंत समस्याओं को उठाया जायेगा. इसमें रक्षक डिवाइस प्रदान करना, आठ घंटे ड्यूटी लंच सहित करना, मल्टी स्किल में कैडर को मर्ज करना ओर ओल्ड पेंशन को लेकर ट्रेंड चलाया जायेगा. इसमें लाखों की संख्या में ट्रैकमैन हिस्सा लेंगे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...