Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बादामपहाड़ से तीन ट्रेनों को किया रवाना, बंगाल-ओडिशा-झारखंड को मिली सौगात
    रेल न्यूज

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बादामपहाड़ से तीन ट्रेनों को किया रवाना, बंगाल-ओडिशा-झारखंड को मिली सौगात

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 21, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    BARBIL. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  ने मंगलवार 21 नवंबर 2023 को ओडिशा के बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. तीनों ट्रेनों में पहली ट्रेन में 18049/18050 शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, दूसरी 18051/18052 बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस, तीसरी 08147/08148 टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू ट्रेन) शामिल है. इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास  के अलावा रेलवे का पूरा अमला मौजूद था.

    VIDEO | President Droupadi Murmu flags off three new trains from Badampahar railway station, Odisha. Union ministers Ashwini Vaishnav, Dharmendra Pradhan also present on the occasion. @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/X9dtNoMMEn

    — Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2023

    इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बादामपहाड़ स्टेशन के पुनर्निमाण की आधारशिला भी रखी. झारखंड के राज्यपाल के समय ही यह प्रयास शुरू किया गया था जिसे अब धीरे-धीरे फलीभूम किया जा रहा है. कार्यक्रम में रेलवे की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा, रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा, चक्रधरपुर डीआरएम अरुण जे राठौर अपनी पूरी टीम के साथ माजूद थे.

    बादामपहाड़ स्टेशन चक्रधरपुर रेलमंडल का हिस्सा है. टाटा से बादामपहाड़ के बीच इलेक्टिफिकेशन कार्य के बाद लाइन के दोहरीकरण के अलावा विभिन्न स्टेशनों के विकास व लोडिंग की संभावनाओं को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस में बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक की यात्रा बच्चों के साथ की.

    किसी क्षेत्र का विकास उसकी कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है : द्रौपदी मुर्मू 

    बादामपहाड़ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास उस क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है. चाहे रेल हो, सड़क हो या डाक सेवाएं हों- ये सभी सेवाएं लोगों के जीवन को सुगम बनाती हैं. उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई तीन ट्रेनें स्थानीय लोगों को झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों की यात्रा करने में मदद करेंगी. उन्होंने कहा कि ओडिशा के औद्योगिक शहर राउरकेला जाने में भी लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी.

    राष्ट्रपति ने कहा कि सेल फोन और कूरियर सेवाओं के बढ़ते चलन के बावजूद, भारतीय डाक की प्रासंगिकता नहीं खोई है. रायरंगपुर में नए डाक डिवीजन का उद्घाटन इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस क्षेत्र के लोगों को अब डाक सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.

    राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समुदायों के विकास के लिए विभिन्न कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 के बजट की तुलना में इसके लिए मौजूदा बजट में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि जनजातीय लोगों के विकास के बिना समावेशी विकास अधूरा है, इसीलिए सरकार जनजातीय समुदायों के विकास को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने जनजातीय युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आत्म विकास के लिए व्यक्ति का प्रयास भी आवश्यक है. इसलिए युवाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए.

    राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने पीवीटीजी के विकास के लिए इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम जनमन (पीएम-जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) शुरू किया है. उन्होंने कहा कि जनजातीय भाई-बहनों की प्रगति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल इस अमृत काल में लोगों को विकास से जोड़ेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद करेगी.

     

    President flagged off three trains from Badbil
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleयात्री हित में सक्रिय है पांशकुड़ा-हल्दिया-दीघा SER पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन
    Next Article NPS के विरोध मे होने वाले महाप्रदर्शन के लिये उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने किया जनसंपर्क
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group