Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिली दो लिफ्ट की सुविधा

मेदिनीपुर स्टेशन पर लिफ्ट का उद्घाटन करते सांसद दिलीप घोष
  • सांसद दिलीप घोष ने उद्घाटन कर यात्रियों को किया सुपुर्द

Kharagpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर-आद्रा संभाग अंतर्गत मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर दो लिफ्ट लगाये गये हैं. अब वृद्ध, महिला व बीमार यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में आसानी होगी.

मेदिनीपुर में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिफ्ट का प्रावधान किया गया था. वर्ष 2018-19 में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 24 लिफ्ट के लिए 10.71 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था. मंगलवार को मेदिनीपुर सांसद दिलीप घोष ने प्लेटफार्म नंबर 1 और 2/3 पर दोनों लिफ्टों का एक समारोह में उद्घाटन किया और उन्हें यात्रियों के लिए खोल दिया गया है.

मेदिनीपुर स्टेशन का निरीक्षण करते सांसद दिलीप घोष व डीआरएम हाशमी

इस मौके पर खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक एमएस हाशमी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक राजेश कुमार के अलावा डिवीजन के आला अधिधकारी मौजूद थे. अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि लिफ्ट की व्यवस्था हो जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी, यह स्टेशन काफी व्यस्त है और यहां लगातार लिफ्ट की मांग की जाती रही है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...