Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलमंत्री ने दोहराया, नंबर ऑफ पोस्ट कम नहीं होंगे, नान सेफ्टी कटेगरी के वर्षों से रिक्त पदों को समाप्त किया जायेगा

  • एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने पीयूष गोयल से मिलकर फिर की अप्रेंटिस ट्रेंड की बहाली की मांग
  • 1800 ग्रेड पे के 50 फीसदी कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे और 4600 वालों को 4800 का ग्रेड पे देने का दिया सुझाव

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर से दोहराया है कि रेलवे में नंबर आँफ पोस्ट कम नहीं होंगे, नान सेफ्टी कटेगरी के वर्षों से रिक्त पदों को समाप्त किया जा रहा है. मंत्री ने 50 प्रतिशत रिक्त पदों को समाप्त किए जाने की बातों को गलत बताया है. उनका कहना है कि प्रयास यह है कि आगे जो भर्तियां हो, उसमें ज्यादातर भर्ती सेफ्टी ग्रेड में हो, जरूरत हुई तो इसमें और पोस्ट बढ़ाने का भी प्रयास होगा. आँल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा से हुई मुलाकात में रेलमंत्री ने बातें स्पष्ट की है. हालांकि महामंत्री मिश्रा ने रेलमंत्री से अनुरोध किया है कि भारतीय रेल में पढे लिखे कर्मियों की परीक्षा लेकर उन्हें पदोन्नत का अवसर दिया जाना चाहिए.

एआईआरएफ महामंत्री ने एक बार फिर से एक्ट अप्रेंटिस पर रेल मंत्री से बात की और बताया कि उन्हें समझाने का प्रयास किया कि क्यों बड़ी संख्या में लोग चयन में पीछे रह गये. महामंत्री का तर्क था कि सभी टेक्नीकल लोग है, जिन्हें परीक्षा के दौरान नान टेक्नीकल पेपर थमा दिये गये, इससे ये लोग एक्जाम क्लीयर नहीं कर सके, इसके अलावा जो लोग पास भी हुए उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए दौड़ लगाने को कहा गया, इस कारण कई पिछड़ गये. महामंत्री ने रेल में लंबा समय बीतने वाले अप्रेंटिस के मामले पर सहानिभूति पूर्वक विचार करने की मांग की. हालांक रेलमंत्री ने इस मामले में बोर्ड चेयरमैन को फेडरेशन के साथ बात कर रास्ता निकालने को कहा.

महामंत्री ने ग्रेड पे 1800 और 4600 के मसले को भी अब और नहीं लटकाने का अनुरोध मंत्री से किया. फेडरेशन की मांग है कि 1800 ग्रेड पे के 50 फीसदी कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे में शामिल कर लिया जाए, इसी तरह 4600 वालों को 4800 का ग्रेडपे दे दिया जाए, इससे उनके लिए आगे पदोन्नत का रास्ता खुल सके. इस मसले को भी रेलमंत्री ने सीआरबी पर टाल दिया और कहा कि वह फेडरेशन से बात कर समाधान निकालें.

एआईआरएफ के फेसबुक वॉल से सभार

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...