नई दिल्ली. यूपी के ग्रेटर नोएडा में आरपीएफ और साइबर अपराध शाखा ने रेलवी की ई-टिकट बनाकर बेचने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह छह माह में 80 लाख रुपये के नकली टिकट बेच चुका है.
आरपीएफ और साइबर अपराध शाखा की संयुक्त टीम को इसका खुलासा किया है. सॉफ्टवेयर के जरिए अलग-अलग यूजर आईडी बनाकर देशभर में रेलवे के ई-टिकट बनाकर बेचने वाले गिरोह का सरगना बिहार का रहने वाला है. उसके पास से 17 आईडी, 40 ई-टिकट और तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं. तीन महीने पहले आरपीएफ ने दादरी में एक साइबर कैफे संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस अवैध कारोबार का खुलासा किया था.
लेकिन सॉफ्टवेयर तैयार कर कई लोगों की अलग-अलग यूजर आईडी बनाकर अवैध कारोबार कराने वाला सरगना फरार था. यह गिरोह छह महीने में लगभग 80 लाख रुपये के नकली टिकट बेच चुका है. आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया कि आरोपी राकेश कुमार स्नातक है और मूलरूप से बिहार का रहने वाला है.
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026
















































































