Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

साबरमती डीजल शेड में मेडिकल शिविर का आयोजन, 255 ने कराई जांच

अहमदाबाद. साबरमती डीजल शेड में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 255 रेल कर्मियों ने अपने स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन का मार्गदर्शन पाया,.

सीनियर सेक्शन इंजीनियर भवानी शंकर ने बताया कि रेलकर्मचारियों और उनके परिवार में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं उनकी सामान्य जाँच करने के लिए अहमदाबाद मंडल प्रशासन समय समय पर विभिन्न कार्यालयों तथा कार्यस्थलों पर बड़े निजी अस्पतालों के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन करता आ रहा है.

इसी श्रृंखला में दिनांक 07.05.2022, को सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक साल मल्टिस्पेश्यालटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से मंडल रेल प्रबंधक तरुण जैन के मार्गदर्शन मे यांत्रिक विभाग के संजय सूर्यबली Free Medical Health Check up Camp का आयोजन किया गया.

शिविर में 255 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने सामान्य जांच जैसे BP, शुगर, पल्स, ओक्सिजन की जांच कराई और आवश्यकता पड़ने पर लोगों की ईसीजी जांच भी की गई. इस क्रम में डॉक्टरों ने रेल कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन भी किया.

भवानी शंकर ने बताया कि कइ बार हमारे स्वास्थ्य में छोटी – बड़ी कुछ खामियाँ होती हैं, जिसकी हमें जानकारी नहीं होती.प्रारम्भिक अवस्था में बीमारी का पता लग जाना भी एक अच्छी बात है, जिसे आसानी से सही इलाज द्वारा ठीक किया जा सकता है. इसलिए हमेशा आसपास लगने वाले स्वास्थ्य केंद्र मैं जाकर अपने रूटीन जांच अवश्य कर आनी चाहिए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...