Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » चक्रधरपुर रेलमंडल में सर्विस रिव्यू के लिए 163 रेलकर्मियों की सूची जारी
जोन/बोर्ड/डिवीजन

चक्रधरपुर रेलमंडल में सर्विस रिव्यू के लिए 163 रेलकर्मियों की सूची जारी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 17, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • जुलाई में 30 साल नौकरी अथवा 55 साल की उम्र पूरी करने वालों का खंगाला जायेगा पूरा रिकार्ड
  • आगे की सेवा बरकरार रखने के लिए रेलकर्मियों को शारीरिक व मानसिक फिटनेस करना होगा साबित
  • निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करने वाले रेलकर्मियों को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार, किया जायेंगे सेवानिवृत्त
  • स्क्रीनिंग की पूरी प्रक्रिया की पादर्शिता व निष्पक्षता पर अभी से उठाये जाने लगे है

रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

केंद्रीय कर्मचारियों सेवा में दक्षता को साबित करने वाली सर्विस रिव्यू प्रक्रिया को लेकर जारी की गयी सरकार की गाइड लाइन को रेलवे ने अमल में लाना शुरू कर दिया है. रेलवे बोर्ड से मिले दिशा-निर्देश के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल ने सर्विस रिव्यू के लिए 163 रेलकर्मियों की पहली सूची जारी कर दी है. सीनियर डीपीओ की ओर से जारी की गयी सूची में रेलवे में 30 साल की सेवा अथवा 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके रेलकर्मियों का नाम शामिल किया गया है. रेलमंडल के विभिन्न विभागों और विभिन्न स्टेशनों पर तैनात इन रेलकर्मियों के लिए डेट ऑफ बर्थ का कट अप जुलाई 1964 रखा गया है. इनमें इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिकल, कॉमर्शियल, एसएनटी, सिक्युरिटी, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, पर्सनल, मेडिकल आदि विभागों से जुड़े रेलकर्मी शामिल है. सभी का सेवानिवृत्ति 30 जून 2024 से लेकर उसके बाद तक निर्धारित है. एक जुलाई 1964 से 31 अक्टूबर 1964 तक 55 साल की आयु पूरी करने वाले कर्मचारियों की निर्धारित सेवानिवृत्त 30 जून 2024 से 31 अक्टूबर 2024 के बीच निर्धारित है. हालांकि इन कर्मचारियों को आगे की पांच साल की सेवा जारी रखने के लिए सरकार व रेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित अर्हता को पूरा करना अनिवार्य होगा. निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करने वाले रेलकर्मी को अयोग्य करार देते हुए आगे की सेवा से वंचित करते हुए सेवानिवृत्ति दे दी जायेगी.

55 YEARS OF AGE रेलकर्मियों की सूची देखें

रेलवे जोन की ओर से गठित की जाने वाली स्क्रीनिंग कमेटी सूची में आये रेलकर्मियों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस के अलावा सेवाकाल की समीक्षा के बाद यह निर्णय देगी कि कर्मचारी की सेवा आगे जारी रखी जाये या नहीं. इस क्रम में रेलकर्मियों के बीते पांच साल का रिकार्ड भी खंगाला जायेगा. इसमें डयूटी से लंबी अवकाश की अवधि, रेलकर्मी का व्यवहार, उसके ऊपर अब तक दर्ज की गयी शिकायतें अथवा उन्हें मिली सजा, उसकी शारीरिक व मानसिक स्थिति की जांच शामिल होगी. इसी आधार पर रेलकर्मियों की जांच के बाद उनकी सर्विस की रिव्यू कर आगे के लिए प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा. रेलवे की ओर से प्रस्तावित स्क्रीनिंग कमेटी में किन लोगों को शामिल किया जायेगा और इसकी पूरी प्रक्रिया कैस तय की जायेगा इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है. हालांकि सरकार द्वारा घोषित की गयी सर्विस रिव्यू की प्रणाली को लेकर अभी सवाल उठाये जाने लगे है. कई रेलकर्मियों को इस बात का डर समा गया कि कहीं रिव्यू के नाम पर उन्हें राजनीति का शिकार न बना दिया जाये.

उध, रेलवे के कई आला अधिकारियों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर रेलहंट को बताया कि पूरी प्रक्रिया को रेलवे के रग-रग में पहुंच चुका भ्रष्टाचार निष्प्रभावी बना सकता है. कारण यह है कि स्क्रीनिंग के समय बड़ी संख्या में निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करने वाले रेलकर्मी अपने आप को फिट साबित करने के लिए पैरवी और धनबल का इस्तेमाल कर स्क्रीनिंग को प्रभावित कर सकते है. वर्तमान समय में यह बड़ी चुनौती होगा कि भेदभाव रहित प्रक्रिया के तहत मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रेलकर्मी को ही चुनकर आगे का सेवा विस्तार दिया जाये. हालांकि रेलवे के एक बड़ा वर्ग यह भी मान रहा है कि इस प्रक्रिया को भेदभाव मुक्त बनाना मुश्किल है. यह देखने वाली बात होगी कि सर्विस रिव्यू को भ्रष्टाचार मुक्त और रेलवे की कार्यक्षमता में वृद्धि लाने वाले एजेंडें के रूप में किस तरह अधिकारी स्थापित कर पाते हैं.

चक्रधरपुर रेलमंडल में जारी सूची 

Spread the love
List of 163 Railway Workers for Service Review in Chakradharpur Railroad
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group