Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

TATANAGAR : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ जीएम से मांगी टाटा-राउरकेला के बीच मेमू ट्रेन

जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मिलते ओबीसी संघ का प्रतिनिधिमंडल

JAMSHEDPUR. टाटानगर से राउरकेला के लिए एक जोड़ी मेमू ट्रेन चलाने की मांग दक्षिण पूर्व रेलवे ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मिलकर की है. टाटानगर स्टेशन पर जीएम से सचिव मुद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के नेताओं ने मुलाकात की. इस मौके पर जीएम को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा.

टाटानगर स्टेशन पर जीएम से मिलने वालों में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के टाटानगर शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव राहुल कुमार, संयुक्त सचिव संजीव संजोवल, ऑडिटर हीरालाल सिंह, सहायक सचिव संजीव कुमार एवं अन्य शामिल थे.

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के टाटानगर आगमन पर ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के टाटानगर शाखा सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा रेलकर्मचारियों की समस्याओं को रखा. जीएम से वार्ता में रेलकर्मियों के समस्याओं के समाधान करने की मांग की गयी और उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.

यह भी पढ़ें : सीनी रेलवे वर्कशॉप की 100वें वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए SER/GM अनिल कुमार मिश्रा, लगाया पौधा

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

 

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ का मांग पत्र 

 

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...