Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कुंभ मेला : आस्था पर भारी आह…!!
अभिमत

कुंभ मेला : आस्था पर भारी आह…!!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 22, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

एक डुबकी आस्था की, एक भाव सद्भाव का… एक समागम संतो का, एक भाव – सद्बाव का…. अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ से प्रयागराज की ओर जाते समय रास्ते के दोनों ओर लगे इस आशय के होर्डिंग्स से कुंभ मेले की गहमागहमी का इलाहाबाद पहुंचने से पहले ही मुझे भान होने लगा था. केवल यही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ होर्डिंग्स पर लिखे कर्म ही उत्तर है … का उद्घोष भाजपा और राज्य सरकार के इरादों का अहसास करा रहे थे.

प्रयागराज पहुंचने के दौरान कुंभ मेले 2019 से संबंधित सूचनाएं बांग्ला समेत अन्य भारतीय भाषाओं में भी लिखी देख मुझे सुखद आश्चर्य हुआ. मुझे लगा कि वाकई इसकी प्रशंसा होनी चाहिए. क्योंकि कुंभ मेले में देश के विभिन्न प्रांतों के लोग पहुंचेंगे. उनकी मातृभाषा में सूचनाएं होने से उन्हें तो सुविधा होगी ही तीर्थ के बहाने भाषाई सद्भाव का उदाहरण भी प्रस्तुत होगा. सिविल लाइन में बस से उतर कर हमने मेला स्थल तक पहुंचने के विकल्पों की तलाश शुरू की तो पता चला कि सीधे संगम तक कोई वाहन नहीं जा पाएगा. चुंगी में वाहन से उतर कर मेला प्रांगण तक हमें पैदल ही जाना पड़ेगा.

हमने ऐसा ही किया. सचमुच मेला स्थल का वातावरण काफी खुशनुमा और स्वपनलोक जैसा था। भारी भीड़ के बीच चलते हुए हम आगे बढ़ रहे थे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे – चप्पे पर पुलिस तैनात थी। तीर्थयात्रियों के हर सवाल का शालीनता और पेशेवर तरीके से जवाब देकर पुलिस के जवान यूपी – बिहार पुलिस की चिरपरिचित छवि को तोड़ने का कार्य बखूबी कर रहे थे. सहयात्रियों से पता चला कि मकर संक्रांति के दूसरे दिन भीड़ कुछ कम है, लेकिन जल्द ही भीड़ बढ़ने लगेगी जो पूरे डेढ़ महीने तक कायम रहेगी. परिवार के बाकी सदस्य कुंभ स्नान को संगम चले गए जबकि मैं एक स्थान पर खड़े रह कर माल – आसबाब की रखवाली करने लगा. क्योंकि मुझे डर था कि भीड़ का लाभ उठा कर उचक्के कहीं हाथ साफ न कर दे.

हमारे पास समय कम था क्योंकि महज दो घंटे बाद ही खड़गपुर आने के लिए हमें नंदन कानन एकसप्रेस पकड़ना था. इसलिए मैं काफी बेचैन था। इस बीच सहयात्रियों और स्नान से लौटे परिजनों से पता चला कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संगम में डूबकी लगाई है. खुद न सही लेकिन परिजनों के पुण्य स्नान की तृप्ति मन में लिए मैं इलाहाबाद स्टेशन की ओर रवाना होने लगा. करीब चार दशक बाद कुंभ से लौटने की बड़ी मनमोहक अनुभूति महसूस हो रही थी. मेले की व्यवस्था का गहन आकलन करने के बाद मन सरकार व प्रशासन को 10 में 8 नंबर देने को तैयार हो गया. लेकिन इस बीच एक घटना ने मुझे विचलित कर दिया.

क्योंकि भीड़भाड़ के बीच एक मासूम बच्ची रस्से पर संतुलन कायम करते हुए करतब दिखा रही थी. पास मौजूद पालक लगातार बाजा बजाते जा रहे थे. जिस पर बच्ची गजब के संतुलन का परिचय दे रही थी.ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ाहट के बीच इस घटना ने मेरे सारे उत्साह पर पानी फेर दिया. क्योंकि इसके पहले अपने शहर में मैने कई बार ऐसी बच्चियों को बिलख – बिलख कर रोते देखा है. जो शायद करतब दिखाने को तैयार नहीं, लेकिन उनके पालक जबरन उनसे ऐसा करवाने पर आमादा थे. बच्ची दहाड़े मार कर रो रही थी. बेशक संगम के पास करतब दिखा रही बच्ची बिल्कुल स्वाभाविक नजर आ रही थी. लेकिन इसी तरह की पुरानी घटनाएं मुझे विचलित कर गई. मुझे लगा पता नहीं यह बच्ची किस मजबूरी में ऐसा कर रही हो. बड़ी संख्या में पुलिस और वीआइपी के बीच कोई तो उस बच्ची को ऐसा खतरनाक करतब दिखाने से रोकता. पुण्य लाभ के तमाम वाह – वाह पर उस मासूम की आह मुझे भारी पड़ती नजर आ रही थी. ट्रेन पकड़ने की बेचैनी और मन में भारी उधेड़बून लिए मैं परिजनों के साथ इलाहाबाद स्टेशन पहुंच गया.

यहां मेला स्थल से बिल्कुल विपरीत व्यवस्था नजर आई. सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा थी. जिनमें बड़ी संख्या में असहाय वृद्ध थे. जो दूर के प्रदेशों से कुंभ स्नान को पहुंचे थे. उनके सामने भाषा की भी विकट समस्या थी. कहां तो उम्मीद स्पेशल ट्रेनों की थी, लेकिन यहां तो नियमित ट्रेनें भी नदारद नजर आई. क्योंकि वे विलंबित थी मुझे लगा कि फिर उन विशेष ट्रेनों का क्या जिसका व्यापक प्रचार – प्रसार लंबे समय से किया जा रहा था.

तारकेश कुमार ओझा खड़कपुर से वरिष्ठ पत्रकार हैं

Spread the love
Kumbha mela
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलकर्मी बना लश्कर का आतंकी, सोशल मीडिया पर डाली हथियारों के साथ फोटो
Next Article रेलमंत्री को नहीं भाये सेक्रेटरी, हटाये गये रंजनेश सहाय
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
अभिमत

‘हिंदू’ से सीखें विरासत और धरोहरों को संजोना और सहेजना, भारत से जुड़ी एक अनोखी दास्तां, जाने क्या है मसाला व्यापार में महिला नेतृत्व के सौ वर्षों का रोमांचक सफर

August 2, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group