Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, September 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कोटा : आरपीएफ पोस्ट में जमुई के यात्री की मौत, पिटाई या प्रताड़ना छुपा रहे अफसर
देश-दुनिया

कोटा : आरपीएफ पोस्ट में जमुई के यात्री की मौत, पिटाई या प्रताड़ना छुपा रहे अफसर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 2, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • हड़बड़ी में कोटा-पटना की जगह जयपुर शालीमार में हो गये थे सवार, चेन पुलिंग करने पर पकड़ा गया
  • वर्दी के खौफ और असुरक्षित माहौल ने कर दिया बीमार, हार्ट अटैक से मौत होने की अशंका 

कोटा. रेलवे कर्मचारियों के साथ ही आरपीएफ जवानों की उग्रता व यात्रियों को दी जाने वाली गैरजरूरी प्रताड़ता अब चिंता का कारण बनने लगी है. रेलवे एक ओर जहां अपने कर्मचारियों को यात्रियों के साथ सहृदयता और अच्छा व्यवहार अपनाने की अपील करता है वहीं दूसरी ओर छोटी-छोटी बात पर रेलकर्मी उग्रता पर उतर आते है. इसी क्रम में चेन पुलिंग के आरोपी में पकड़े गये बिहार के जमुई के यात्री चुनचुन की कोटा आरपीएफ पोस्ट में हुई मौत से कई सवाल उठ खड़े हुए है.

बिहार के जमुई पाटलीपुत्र निवासी चुनचुन यादव (50) की चूक मात्र यह थी कि वह कोटा-पटना की जगह भूलवश जयपुर-शालीमार एक्सप्रेस में सवार हो गया. भूल का अहसास होने पर उसने चेन पुलिंग की और आरपीएफ की चंगुल में फंस गया. अपने बेटी प्रियंका को लेकर पटना जा रहे चुनचुन यादव ने अपनी बात आरपीएफ के जवानों को सहज रूप से समझाने की कोशिश लेकिन केस बनाने के फेर में आरपीएफ के अधिकारी व जवान यह भूल गये कि वह बोनाफाइड यात्री है. बताया जाता है कि बकझक के क्रम में जवानों ने चुनचुन के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इससे वह बुरी तरह डर गया था. साथ में बेटी के होने और संभावित कार्रवाई के दौरान उसे विश्वास में नहीं लेने के कारण वह डर गया था. उसे लगने लगा कि अगर उसे जेल भेज देंगे, ऐसे में उसकी बेटी क्या होगा. इधर, चुनचुन को कोटा आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया. बुरी तरह डरे चुनचुन ने पूछताछ के क्रम में ही उसने सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उसे एमबीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रेल प्रशासन ने कोर्ट आफ इंक्यावरी के आदेश दिया है.

यात्री को चेन पुलिंग की घटना के बाद सामान्य पूछताछ की प्रक्रिया के तहत ही आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया था. इस दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. राजीव कुमार यादव, आरपीएफ कमांडेंट

हालांकि घटना के सामने आने के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मनीष शर्मा समेत तमाम अधिकारी अपने कृत्य पर पर्दा डालने में जुट गये है. अब बताया यह जाने लगा है कि बीमारी के कारण उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. जबकि घटनाक्रम के अनुसार चेन पुलिंग के आरोप में पकड़े गये चुनचुन यादव के साथ गलत व्यवहार किये जाने की बात सामने आ रही है. पूरे घटनाक्रम में बुरी तरह फंसी आरपीएफ की टीम अब अपने को पाक साफ बताने में जुट गयी है. उधर आरपीएफ कमांडेंट राजीव कुमार यादव ने बताया कि यात्री को सामान्य पूछताछ की प्रक्रिया के तहत ही पोस्ट पर लाया गया था. इस दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी.

बोनाफाइड पैसेंजर द्वारा विषम परिस्थिति में चेन पुलिंग किये जाने के मामले में पूछताछ और जरूरी प्रक्रिया का प्रावधान तो है लेकिन इसमें यह स्पष्ट है कि पूछताछ में यात्री को मानसिक अथवा शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी जायेगी. पोस्ट प्रभारी अथवा समझ अधिकारी द्वारा यात्री के टिकट की जानकारी लेकर वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास करेंगे. इस क्रम में यात्री के साथ सहानुभूति रखते हुए उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की जायेगी ताकि व मानसिक दबाव में न आये.

बोनाफाइड पैसेंजर द्वारा विषम परिस्थिति में चेन पुलिंग किये जाने के मामले में पूछताछ और जरूरी प्रक्रिया का प्रावधान तो है लेकिन इसमें यह स्पष्ट है कि पूछताछ में यात्री को मानसिक अथवा शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी जायेगी. पोस्ट प्रभारी अथवा समझ अधिकारी द्वारा यात्री के टिकट की जानकारी लेकर वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया जायेगा, इस क्रम में यात्री के साथ सहानुभूति भी रखी जायेगी और उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की जायेगी ताकि वह सही जानकारी दे ओर मानसिक रूप से दबाव में न आये. लेकिन अक्सर यह होता है कि चेन पुलिंग के मामलों में आरपीएफ हर यात्री को संदेह की नजर से देखते हुए पुलिसिया अंदाज में कार्रवाई और पूछताछ शुरू कर देती है. इससे सामान्य यात्री वर्दी के खौफ को मानसिक रूप से सहन नहीं कर पाता और डर जाता है कि कहीं उसे इसी मामले में जेल न भेज दिया जाये. ऐसी ही स्थिति में वह मानसिक आपा खो देता और भयवश उसकी तबीयत तक खराब हो जाती है. चुनचुन यादव की चिंता और परिस्थितियों से यह जाहिर होता है कि बेटी के साथ होने किसी कार्रवाई की डर की आशंका से ही उन्हें हार्ट अटैक आया और यह उनकी मौत का कारण बना. इसमें पूरी तरह से आरपीएफ अफसरों को क्लीन चिंट नहीं दिया जा सकता है. इसलिए पूरे मामले और परिस्थितिवश साक्ष्य को लेकर रेल पुलिस गहराई से जांच करे और सच को सामने लाये यहीं अपेक्षा आम यात्री पुलिस कर करता है.

Spread the love
beating or harassment from beating in RPF post Kota: Jummi passenger's death
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleझारखंड के वेंडरों को रेलवे देगा अवसर, टेंडर में ले हिस्सा : रत्नाकर पांडे
Next Article राजस्व लक्ष्य से चेकिंग स्टॉफ पर बढ़ते मानसिक दबाव को महसूस करे रेल प्रबंधन : हेमंत
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group