Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

कोटा : रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण के घटिया निर्माण की शिकायत पीएमओ पहुंची, जांच को आयी सीबीआई

सांकेतिक तस्वीर

कोटा.  कोटा से चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) 152 किलोमीटर रेलवे ट्रेक विद्युतीकरण में घटिया निर्माण की जांच करने सीबीआई व रेलवे विजिलेंस की टीम पहुंच गयी है. कोटाट्रैक पर खम्भों की नींव में घटिया निर्माण की जांच करने टीम मांडलगढ़ पहुंची. दोनों विभागों की टीम ने दो दिन तक ट्रैक पर कराये गये विधुतीकरण और नींव को खुदवा कर जांच की है. विजिलेंस व सीबीआई टीम ने कई स्थानों पर ट्रैक के विद्युत खंभों की नींव की सामग्री की गुणवत्ता और गहराई की जांच की है.

टीम ने नव निर्मित डीआरडी ऑफिस और पॉवर हाउस भवन की गुणवत्ता भी जांच की है. इसके बाद टीम ने रजिस्टर और कागजातों को भी खंगाला. हालांकि जांच टीम ने मीडिया से दूरी बनाये रखा. सीबीआई और विजिलेंस टीम प्रयागराज से आयी थी. मालूम हो कि कोटा-चन्देरिया के बीच रेलवे ट्रैक विधुतीकरण में अनियमितता की शिकायत पीएमओ तक पहुंचने के बाद यह जांच करायी जा रही है. जांच शुरू होने से कोटा रेल मंडल के जिम्मेदार अधिकारियों व कार्य एजेंसी की सक्रियता बढ़ गयी है. देखना है इस जांच का रिजल्ट क्या आता है?

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...