जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेल एम्प्लाइज यूनियन की तेज तर्रार नेताओं में शामिल प्रभांशी विश्वकर्मा अपने एक दर्जन से अधिक समर्थक महिलाओ के साथ मजदूर संघ में शामिल हो गयी. महिलाओं ने वेस्ट सेंट्रल रेल मजदूर संघ द्वारा आयोजित संघ साप्ताह के मौके पर सदस्यता ली. संघ सप्ताह के मौके पर बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने वेतन, क्वार्टर, छुट्टी, डयूटी घंटे सहित अन्य समस्याओं से संघ के नेताओं को अवगत कराया. रेलवे की मान्यता चुनाव मई में होने की संभावना को लेकर यूनियनों में समर्थकों को अपनी ओर करने का प्रयास किया जा रहा है. लाल झंडे से नाराज महिला प्रभांशी विश्वकर्मा, खादिजा पैसा, पूजा पांडे, रजिया बेगम, रीना वैध, वर्षा साहू आदि ने मजदूर संघ का दामन थामा. संघ महासचिव अशोक शर्मा, एसके वर्मा, सतीश कुमार, डीपी अग्रवाल, सविता त्रिपाठी, प्रमिला दुबे ने उनका स्वागत किया.
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


