Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ओड़िशा के बामड़ा में प्रदर्शनकारियों ने किया रेल चक्का जाम, हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर दर्जनों ट्रेनें फंसी
रेल यात्री

ओड़िशा के बामड़ा में प्रदर्शनकारियों ने किया रेल चक्का जाम, हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर दर्जनों ट्रेनें फंसी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 30, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

राउरकेला. SER जोन के चक्रधरपु रेलमंडल के अंतर्गत ओड़िशा के बामड़ा में ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य मांगों को लेकर रेल चक्का जाम किये जाने का असर हावड़ा-मुंबई मार्ग की दर्जनों ट्रेनों पर पड़ा है. प्रदर्शनकारी सुबह से रेलवे ट्रैक पर आकर जम गये और लगातार प्रदर्शन करे रहे. रेलवे अधिकारियों के सभी अनुरोध को प्रदर्शनकारियों ने खारिज कर दिया और घंटों रेलवे ट्रैक जाम रखा. जाम राउरकेला-झारसुगुड़ा के बीच बामड़ा में लगाया गया है.

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कोरोना के पहले चलने वाली सभी ट्रेनों का पूर्व की तरह स्टॉपेज बामड़ा में दिया जाये. मालूम हो कि कोरोना के बाद कई ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशन से हटा दिया गया है जिसक लगातार विरोध हो रहा है. इससे पहले स्थानीय लोगों की मांग पर कुछ दिनों पूर्व ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर बागडीह में एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव शुरू कर दिया गया है.

पब्लिक प्रोटेस्ट को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसमें 08167/08168 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू, 18175/76 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू, 18125 राउरकेला पुरी एक्सप्रेस, 22840 भुवनेश्वर राउरकेला एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं. 22839 राउरकेला-भुवनेश्वर इंटरसिटी को बामरा से टर्मिनेट कर दिया गया है. वहीं 18452 पुरी-हटिया को भी धारुडीह से टर्मिनेट कर दिया गया है. जबकि 18451 हटिया-पुरी को रद्द कर दिया गया है.

इसके अलावा कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी है. इसमें 18005 हावड़ा-जगदलपुर राजगांपुर में, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद राउरकेला में, 18477 पुरी उत्कल चक्रधरपुर में, 13288 दक्षिण बिहार एक्सप्रेस टाटा में, 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतों खड़गपुर में खड़ी है. रेलवे ने कई ट्रेनों के समय को भी रि-शिड्यूल किया है.

रेलवे के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और स्थानीय अधिकारियों से सहयोग से प्रदर्शनकारियों से बात की जा रही है. प्रदर्शनकारी कई ट्रेनों का बामड़ा में ठहराव के अलावा दूसरी मांगों पर अड़े हैं. दोपहर 3.30 बजे के बाद रेल चक्का जाम खत्म हुआ और ट्रेनों परिचालन शुरू हो गया है.

Spread the love
dozens of trains stuck on Howrah-Mumbai rail route Protesters block rail road in Odisha's Bamra
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकोटा : रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण के घटिया निर्माण की शिकायत पीएमओ पहुंची, जांच को आयी सीबीआई
Next Article ओड़िशा के बामड़ा में रेल चक्का जाम समाप्त, हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल यात्री

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group