Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

जौनपुर में ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखाकर रोक दी ट्रेन

Jaunpur. जौनपुर में शनिवार 22 अप्रैल की सुबह नौ बजे औड़िहार से जौनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन को लाल कपड़ा दिखाकर रोक दिया. ट्रेन को ग्रामीणों ने 22 मिनट तक लगभग रोके रखा. विवाद राजेपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गेट नंबर 37 पर के क्रॉसिंग को बंद करने को लेकर शुरू हुआ है. इस गेट को बंद कर देने से ग्रामीणों को जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे से धर्मापुर जाने के लिए तीन किलोमीटर की जगह लंबा रास्ता तय करना पड़ता है.

इस मामले को लेकर स्थानीय सांसद बीपी सरोज से लेकर डीआरएम और दूसरे अधिकारियों को बार-बार स्मार पत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर शनिवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखाकर जौनपुर पैसेंजर को रोक दिया. इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और ट्रेन को आगे बढ़ाया. विरोध प्रदर्शन में सतीश शुक्ला, छोटे लाल यादव, सरोजा देवी, चन्द्रधर शुक्ला, आशा, गुलाबी देवी, बहादुर यादव, विजय प्रकाश शुक्ला, विकास सिंह, बुलट सिंह, नागेंद्र कुमार, उमाकांत यादव, प्रभावती देवी, आजाद सिंह, विनय शुक्ला, ढीले गौतम, राम लखन, भोला नाथ, राम मिलन, लालचंद शामिल थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...

न्यूज हंट

52 सप्ताह में 34 चोरी की घटनाएं, RPF की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल कांड्रा, सीनी, डीपीएस, टाटा, बंडामुंडा में लगातार बढ़ी हैं चोरी...