Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

मैं खड़गपुर का सेरसा स्टेडियम बोल रहा हूं …!!

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

मेरी गोद में खेल कर कई पीढ़ियां किस्से – कहानियों का हिस्सा बन चुकी है … लेकिन आज मैं आपको खुद अपनी कहानी सुनाता हूं … मैं खड़गपुर का सेरसा स्टेडियम बोल रहा हूं … ऐतिहासिक खड़गपुर रेलवे स्टेशन और मैं न सिर्फ हमउम्र और पास – पास रहते हैं बल्कि हमारे बीच एक अजीब समानता भी है . स्टेशन जहां यात्रियों को उनके गंतव्य की मंजिल तक पहुंचाने का माध्यम है , मैं ऊर्जा से भरपूर नौजवानों को उनके सपनों की मंजिल तक पहुंचाता हूं … मेरी गोद कभी फुटबॉल तो कभी क्रिकेट का मैदान बन जाती है.

मैं फूला नहीं समाता जब सैकड़ों स्कूली बच्चे मेरे आंगन में खेलने – कूदने आते हैं . मेरा सीना चौड़ा हो जाता है जब 26 जनवरी और 15 अगस्त को मैं तिरंगा लहराता देखता हूं …. मेरे इतिहास में उपलब्धियों के अनेक रत्न जुड़े हैं …. इतिहास के पन्ने पलटते हुए मैं 2001 के उस दिन को बार – बार याद करता हूं … जब 20 साल का एक नौजवान मेरे पास आया. तत्कालीन डीआरएम स्वर्गीय अनिमेष गांगुली ने कथित परीक्षा के तौर पर उसे लगातार 60 गेंदें फेंके थे. गांगुली साहब को अपनी रेलवे की क्रिकेट टीम के लिए विकेट कीपर की तलाश थी , जो उसी युवक से पूरी हुई . रेलवे में टिकट चेकर की नौकरी करते हुए वह लड़का तकरीबन रोज मेरे आंगन में आता और टीम इंडिया का झंडा बुलंद करने खूब पसीना बहाता. उसकी मेहनत रंग लाई और इसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया … उसका नाम था महेन्द्र सिंह धौनी ….

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...