Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, September 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ग्वालियर : जिम्मेदार अफसरों तक नहीं पहुंची कैंटीन आग की आंच, अब डीसीआई निलंबित
देश-दुनिया

ग्वालियर : जिम्मेदार अफसरों तक नहीं पहुंची कैंटीन आग की आंच, अब डीसीआई निलंबित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 30, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्टेशन कैंटीन में लगी आग के मामले में रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर उठाये गये सवाल, स्टेशन डायरेक्टर भी जांच टीम में

ग्वालियर से शैलेश. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर स्थित कैंटीन में लगी आग रेलवे संरक्षा की बड़ी चूक बतायी जा रही है. 26 अप्रैल को लगी आग से लाखों का नुकसान तो हुआ बड़ा हादसा की संभावना भी टल गयी लेकिन अब रेल प्रशासन इसके वास्तवित कारणों की तह में जाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की जगह छोटे कर्मचारी व अधिकारियों को ही निशाना बना रहा है. कैंटीन की आग की तपिश से अब तक जिम्मेदार और आला अधिकारी दूर है. इसे लेकर सवाल भी उठाये जाने लगे है. पूर्व में दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद प्रभारी डिवीजनल कॉमर्शियल इंस्पेक्टर (डीसीआई) एके सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है. सिन्हा डीसीआई वायके मीणा के अवकाश पर रहने के कारण प्रभार पर थे.

स्टेशन एरिया में जांच व निगरानी के साथ मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी स्टेशन निदेशक दीपक चौबे की थी. लेकिन वह स्टेशन में बैठने की जगह तानसेन रोड पर स्थित एरिया मैनेजर कार्यालय में बैठते हैं. स्टेशन की कैंटीन में क्या चल रहा है? इसकी जिम्मेदार अफसरों ने जांच नहीं की? यदि जांच की होती तो कैंटीन में इस तरह 13 सिलेंडर नहीं रखे मिलते.

स्टेशन कैंटीन में सिलेंडर के पाइप से गैस लीकेज होकर फैली आग की आंच अब तक स्टेशन डायरेक्टर दीपक चौबे तक नहीं पहुंची है. ग्वालियर उप-स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य पद से सेवानिवृत्त अशोक मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में रेलवे की जांच को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि स्टेशन एरिया में जांच व निगरानी के साथ मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी स्टेशन निदेशक दीपक चौबे की थी. लेकिन वह स्टेशन में बैठने की जगह तानसेन रोड पर स्थित एरिया मैनेजर कार्यालय में बैठते हैं. स्टेशन की कैंटीन में क्या चल रहा है? इसकी जिम्मेदार अफसरों ने जांच नहीं की? यदि जांच की होती तो कैंटीन में इस तरह 13 सिलेंडर नहीं रखे मिलते. जाहिर से ही बात है रेल प्रशासन जिम्मेदार अफसरों को बचा रहा है. जांच कमेटी में स्टेशन निदेशक को शामिल किए जाने पर श्री मिश्रा ने सवाल खड़ा किया है. उनका कहना है कि वह इस मामले में रेलवे बोर्ड तक ले जायेंगे. साथ ही कैंटीन में लगी आग की जांच को बोर्ड स्तर पर कराने की मांग करेंगे ताकि सच सामने आ सके. उनका दावा है कि कैंटीन में रखे 13 सिलेंडर यदि फट जाते तो इससे स्टेशन में बड़ा हादसा हो सकता था.

इधर इस मामले की जांच कर रही कमेटी ने 29 अप्रैल यानि सोमवार की देर रात तक कर्मचारियों का बयान दर्ज किया. प्रभारी डीसीआई से पहले रविवार को जांच कमेटी की अनुशंसा पर मुख्य खानपान निरीक्षक अनुज श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ खंड अभियंता विद्युत निरंजन झा को भी निलंबित किया जा चुका है. हालांकि रेलवे के आधा अधिकारी यह कह रहे है कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार अफसर होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी लेकिन स्टेशन निदेशक को जांच कमेटी में शामिल करने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. स्टेशन निदेशक पर ही स्टेशन पर संचालित सभी प्रक्रिया की जिम्मेदारी होती है और किसी भी गतिविधि में उसकी कार्यप्रणाली की जांच भी अहम हो जाती है. लेकिन ग्वालियर कैंटीन में लगी आग के बाद स्टेशन निदेशक दीपक चौबे को ही जांच टीम में शामिल कर दिया गया. बताते चले कि अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी द्वारा जांच समिति का गठन किया गया है. इसमें स्टेशन निदेशक दीपक चौबे, सहायक अभियंता, मंडल विद्युत अभियंता, सहायक सुरक्षा आयुक्त, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी व मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर सहित 6 सदस्यीय दल शामिल है.

Spread the love
fire in gwaliyer canteen
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleव्यवस्था से नाराज धनबाद रेल डीएसपी ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र  
Next Article झारखंड के वेंडरों को रेलवे देगा अवसर, टेंडर में ले हिस्सा : रत्नाकर पांडे
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
Latest Posts

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group