Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

PMRKP की गुना शाखा का गठन, राम बलराम मीणा बने अध्यक्ष, शाखा मंत्री हुकम प्रजापत

GUNA . पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद (PMRKP) संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (BMS)/भारतीय रेलवे मदद्वारा गुना रेलवे प्रांगण में स्थित पिपलेश्वर मंदिर पर सुबह सुंदरकांड का पाठ करवाया गया तथा उसके पश्चात भंडारा का आयोजन भी हुआ. इसमें गुना परिक्षेत्र से बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे.

मौके पर मौजूद पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष अनुरोध कुमार तिवारी, महामंत्री रिछारिया, कोषाध्यक्ष राहुल राज, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, सहमंत्री भरत पटेल के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा व मंडल सचिव योगेंद्र शर्मा की मौजूदगी में गुना शाखा का गठन किया गया. इसमें सम्मति से अध्यक्ष का दायित्व राम बलराम मीणा को जबकि ब्रांच सचिव का दायित्व हुकम प्रजापत को सौंपा गया.

पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य

PMRKP गुना शाखा में कार्यकारी अध्यक्ष अर्पित तिवारी रहेंगे जबकि कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार व संगठन का दायित्व अभिषेक तिवारी के पास होगा. इसके साथ ही 25 और पदाधिकारी को दायित्व दिया गया. सभी ने संकल्प लिया कि आगामी मान्यता प्राप्त संगठन के चुनाव में पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद को विजय बनाना है.

नव-चयनित पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं संगठन के प्रति कर्तव्यों से अवगत कराया गया एवं आगामी मान्यता के चुनाव की योजना पर चर्चा करना, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले गुना शाखा ईमानदार,कर्मठ,मेहनती और जुझारू कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया. कार्यक्रम में  बत्तीलाल मीना, हुकम प्रजापत, योगेंद्र शर्मा और राजेश दुबे की सार्थक पहल रही.

पश्चिमी मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद (PMRKP) के महामंत्री शिशिर रिछारिया ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...