Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

जान देने पटरी पर कूदे युवक की जीआरपी जवान ने बचायी जान, देखें कैसे  

मुंबई . महाराष्ट्र के ठाणे जिले के विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गये युवक की जान जीआरपी जवान ने समय रहते अपनी जान जोखिम में डालकर बचा ली. आ रही ट्रेन के बीच प्लेटफॉर्म से नीचे कूदे पुलिसकर्मी ने लड़के को रेलवे ट्रेक से धक्का देकर दूर कर दिया. उसी समय ट्रेन आकर गुजर गयी. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी (CCTV) में घटना कैद हो गयी और रेलवे ने इसे जारी कर जीआरपी जवान के साहस की प्रशंसा की है.

सीसीटीवी में यह देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन आने से पहले ट्रेक पर उतर जाता है. वह कूदते ही गिर जाता है और फिर संभलकर ट्रैक पर ट्रेन के आने का इंतजार करता दिखता है. हादसा ठाणे के विठ्ठलवाडी रेलवे स्टेशन का है. एक पुलिसकर्मी की नजर युवक पर पड़ जाती है. पुलिसकर्मी भी कूदकर ट्रैक पर पहुंचता है और ट्रेन आने से पहले युवक को धक्का देकर पटरी से हटा देता है. घटना 23 मार्च की दोपहर 4.30 बजे की हैं.

 

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...