Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » आरपीएफ के दरोगा और दो सिपाही किडनैप व फिरौती में गिरफ्तार, सुरक्षा बल की छवि को किया दागदार
    मीडिया

    आरपीएफ के दरोगा और दो सिपाही किडनैप व फिरौती में गिरफ्तार, सुरक्षा बल की छवि को किया दागदार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 13, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आगरा कैंट इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर समेत चार निलंबित

    AGRA : अवैध वसूली के मामलों में कार्रवाई नहीं होने के कारण आरपीएफ के अधिकारी व जवानों के बढ़ते मनोबल का साइड इफेक्ट आगरा में नजर आया है. यहां आगरा कैंट आरपीएफ पोस्ट में तैनात दरोगा और सिपाहियों ने वसूली के लिए व्यापारी का ही किडनैप कर लिया. हद तो तब हो गयी जब दरोगा और सिपाहियों ने कारोबारी को उठाकर रात भर चौकी में रखा और उसे पैसे के लिए लगातार परेशान किया. आरपीएफ के लोगों ने चार लाख की फिरौती मांगी. हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी कर दरोगा सुरेश (राजस्थान), सिपाही पारुल यादव और नीजर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस घटना के बाद रेल प्रशासन ने आगरा कैंट इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी समेत सब इंस्पेक्टर और दोनों जवानों को निलंबित कर दिया है.

    दरअसल, आगरा के मलपुरा क्षेत्र निवासी कासिम और उसके घर मिलने आये चंदौस अलीगढ़ निवासी जीता इकरार को सोमवार 12 दिसंबर 2022 की रात एक बजे सफेद रंग की बोलरो से आये लोग अपने साथ मारपीट कर ले गये. इसमें कुछ लोग वर्दी में थे. मंगलवार को परिजनों को वाटस पर कॉल पर कासिम को छोड़ने के लिए चार लाख की मांग की गयी. भाई साजिम 12 हजार रुपये लेकर आगरा कैंट स्टेशन पुल के पास पहुंचा तो उससे रुपये ले लिये गये लेकिन कासिम को नहीं छोड़ा गया.

    परिजनों ने सूचना थाना मलपुरा में की. पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सूचना मिलते ही टीम गठित कर साजिम से फोन कराया और बताया गया कि दो लाख रुपये का इंतजाम हो गया है. होटल अमर के पास पैसे लेने को बुलाया गया. वहां पहले से तैयार पुलिस ने आरपीएफ दरोगा ओर दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान होने पर रेलवे को इसकी सूचना दी गयी. एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि घटना में शामिल दारोगा व दो सिपाहियों के साथ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी को भी निलंबित कर दिया है. इनके विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है.

    #Foursuspended #RPFsubinspectorARREST

    Agra Cantt RPF Inspector Four suspended including Agra Cantt Inspector Sub Inspector
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसिंगापुर में इलाजरत पूर्व रेलमंत्री लालू यादव की तबीयत नासाज, बेटी रोहिणी ने किया ट्वीट, – पापा के लिए करें दुआ
    Next Article ट्रेन के पेंट्रीकार मैनेजर से मांगें 20 हजार, वीडियो वायरल होते ही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल निलंबित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group