Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

KHARAGPUR : हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी के सामने आया हाथी, रेलवे गेट तोड़ा

रेलवे गेट तोड़कर लाइन पार करता हाथी

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के चाकुलिया एवं कोकपाड़ा स्टेशनों के बीच सोमवार की सुबह सुनसुनिया रेलवे गेट को को जंगली हाथी ने तोड़ा डाला. ट्रेन आने के संकेत पर गेट गिराया गया था. तभी हाथी दौड़ता हुआ आया और गेट को सूड से तोड़ता हुआ आगे निकल गया. जिस समय हाथी रेलवे ट्रैक से होकर गुजरा उससे कुछ मीटर दूरी पर ही मालगाड़ी पहुंच चुकी थी.

कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड आया हुआ है. सुनसुनिया जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का आना-जाना लोगों को दहशत में डाल रहा है. ग्रामीण एक ओर से दूसरी ओर उन्हें खदेड़ रहे. कई बार रेल की पटरियों को पार करते हुए जंगली हाथी देखे जा रहे. इससे रेल प्रशासन व वन विभाग की चिंता बढ़ गयी है. दोनों ने सावधानी नहीं बरती तो हाथियों के साथ अनहोनी हो सकती है.

रेलवे गेट तोड़ने हाथी की वीडियो वायरल

इस बीच वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए टॉल फ्री नंबर 18003456486 जारी किया है. इसमें कहा गया है कि हाथी की गतिविधि होने पर ग्रामीण वन विभाग को जानकारी दे. क्यूआरटी टीम गांव में पहुंचकर हाथी की सुरक्षा के अलावा जान-माल की क्षति को कम करने का भी प्रयास करेगी. यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा.

हावड़ा-मुंबई मार्ग पर हाथियों की मौजूदगी ट्रेनों के लिए भी खतरा बन रही है. रेल प्रशासन ने इसके लिए सतर्कता के अलावा हाथी जोन में ट्रेनों की रफ्तार को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...