Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 19
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » आरपीएफ डीआईजी संतोष दुबे व आईपीएस पत्नी प्रिया दुबे की संपत्ति ईडी ने की अटैच
जोन/बोर्ड/डिवीजन

आरपीएफ डीआईजी संतोष दुबे व आईपीएस पत्नी प्रिया दुबे की संपत्ति ईडी ने की अटैच

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 29, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर आरपीएफ कमांडेंट रहे संतोष कुमार दुबे और जमशेदपुर रेल जिला में एसपी रह चुकी उनकी पत्नी प्रिया दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई की है. संतोष कुमार दुबे वर्तमान में दिल्ली में आरपीएफ डीआईजी हैं जबकि उनकी पत्नी प्रिया दुबे झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण हैं.

ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग से मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच करते हुए यह कार्रवाई की है. ईडी ने संतोष कुमार दूबे, प्रिया दुबे व संबंधियों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति को जब्त कर लिया है. इसमें अशोकनगर में 30 लाख में खरीदी गया एक भूखंड, दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 3 कमर्शियल शॉप व एक फ्लैट जिसकी कीमत 72 लाख 40 हजार आंकी गई है को जब्त किया गया है.

वहीं रांची में भी 43,85,400 रुपये में ग्रीन व्यू हाइट्स में खरीदी गई फ्लैट को भी जब्त किया है. आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष कुमार दुबे व अन्य के खिलाफ सीबीआई ने 10 जुलाई 2013 को एफआईआर दर्ज किया था. सीबीआई ने उनकी पत्नी प्रिया दुबे व संतोष कुमार दुबे के द्वारा साल 1998 से 2013 के बीच अर्जित सैलरी व अन्य स्रोतों से होने वाले आय की जानकारी जुटायी थी.

जांच में यह बात आयी थी कि अपने ज्ञात स्रोत से 1 करोड़ 57 लाख 27 हजार की आय दोनों ने की थी, लेकिन उनके पास से 2.65 करोड़ की संपत्ति मिली. सीबीआई की जांच में यह बात सामने आयी कि दोनों पदाधिकारियों ने पद पर रहते हुए अपने आय से 1.48 करोड़ अधिक की कमायी की. भ्रष्ट व गलत तरीकों से आमदनी जुटाने की जानकारी होने के बाद सीबीआई ने मनी लाउंड्रिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आयी है कि संतोष कुमार दुबे ने अपनी पत्नी प्रिया दुबे और पिता स्व शंकर दयाल दुबे के नाम पर अधिकांश अचल संपत्ति की खरीद की थी. अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को भी गलत तरीके से अपनी आय के स्रोत के तौर पर बताया गया है. ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।

यहां यह बताना जरूरी है कि डीआईजी संतोष कुमार दुबे का नाता झाखंड से है. चक्रधरपुर रेल मंडल व धनबाद रेलमंडल में आरपीएफ कमांडेंट रह चुके हैं. जबकि उनकी पत्नी आइपीएस प्रिया दुबे धनबाद-बोकारो से जुड़ी रही है. दुबे बोकारो की पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं. वह हाल ही में बोकारो की आइजी भी बनाई गई थीं. बोकारो आइजी रेंज में भी धनबाद आता है.

बड़ी बात यह कि जब संतोष कुमार दुबे चक्रधरपुर में आरपीएफ कमांडेंट थे तब उनकी पत्नी प्रिया दुबे जमशेदपुर रेल एसपी थी उस दौरान टाटानगर पोस्ट प्रभारी कालिका पाठक को प्राश्रय देने के आरोप कमांडेंट पर लगाये गये थे. बाद में कालिका पाठक को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.

Spread the love
DIG RPF SANTOSH DUBEY INDIANRAIL RPF SP
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
Latest Posts

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group