Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

संबलपुर डीआरएम की बेटी के जूतों की तलाश में जुटी बरेली रेल पुलिस को मिली चौंकाने वाली जानकारी

SAMBALPUR : संबलपुर डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी के जूतों की तलाश बरेली रेल पुलिस कर रही है. इसके लिए रेल पुलिस मानवी की सहयात्री का पता तलाशने के लिए टिकट बनवाने में आईआरसीटीसी का सहयोग लेगी. तीन जनवरी को डीआरएम की बेटी मानवी सिंह और उसकी मां लखनऊ मेल से दिल्ली से लखनऊ आ रही थी. एच वन कोच में दोनों सवार थे. उसी कोच में महिला यात्री दिव्या परहा भी बरेली आ रही थी.

रात को 3:45 ट्रेन बरेली पहुंची तो दिव्या वहां उतर गई. डीआरएम की बेटी मानवी का आरोप है, उसके जूते दिव्या पहन कर चली गई है. मजे की बात यह कि डीआरएम की बेटी के जूते 10 हजार के थे और अब यह मामला मीडिया में चर्चा का कारण बन गया है. पांच जनवरी को डीआरएम की ओर से संबलपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

लेकिन मामला बरेली जंक्शन के इलाके का होने के कारण जांच बरेली रेल पुलिस कर रही है. एक सब इंस्पेक्टर को जूता चोरी की जांच में लगाया गया है.  आईआरसीटीसी डीआरएम की बेटी की सहयात्री दिव्या के आवास और फोन नंबर का पता लगाया जा रहा है. हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि दिव्या ने ही जूतों की चोरी की है, लेकिन मामला डीआरएम की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस जांच में तह तक जाना चाहती है.

अब देखना है कि 10 हजार के जूतों की चोरी का खुलासा बरेली रेल पुलिस किस तरह करती है.

#DRM’sDaughter’sShoes  #LucknowMail #DrmSambalpur

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...