Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

डीडीयू : एक साल से बंद है ऑफलाइन ट्रेनिंग, बिना पता लगाये प्रशिक्षण के लिए भेज दिया भूली

  • रेल अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बने तीन दर्जन से अधिक गार्ड

मुगलसराय. पूर्व मध्य रेलवे के दीनदयाल उपाध्याय से बड़ी संख्या में गार्ड को बिना जानकारी और सही स्थिति का पता लगाये प्रशिक्षण पर धनबाद के भूली जोनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट भेज दिया गया है. हालांकि वहां पहुंचने पर सभी को इस बात की जानकारी हुई कि बीते एक साल से कोविड के कारण ऑफलाइन ट्रेनिंग बंद है, लिहाजा उन्हें वैरंग वापस भेज दिया गया. रेल प्रशासन इस लापरवाही का शिकार बड़ी संख्या में परिचालन विभाग के कर्मचारी बने है इसमें महिला गार्ड भी शामिल हैं.

डीडीयू मंडल के यातायात विभाग ने रनिंग कर्मचारियों को डीडीयू से रिफ्रेशर के लिए आदेश देकर भूली स्थित ट्रेनिंग सेंटर रवाना कर दिया था. उन्हें बताया गया था कि उनकी ऑफ-लाइन ट्रेंनिग 07 अप्रैल 2021 से शुरू होगी. यहां पहुंचने पर इंस्टीच्यूट की ओर से सही स्थिति बतायी गयी. यहीं नहीं ट्रेनिंग के लिए दी गयी सूची पर बकायदा यह लिखकर दिया गया कि ट्रेनिंग पिछले एक साल से कोरोना को लेकर बंद है. जबकि ऑनलाइन ट्रेनिंग का नया शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है. दिन भर इधर-उधर भटकने के बाद डीडीयू से गये रेलकर्मी वापस मुख्यालय लौट गये.

दिलचस्प बात यह है कि बिना सही स्थिति का पता लगाये कैसे डीडीयू से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सूची बनाकर उन्हें रिफ्रेशर कोर्ट के धनबाद रवाना कर दिया गया? इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारी कौन है जिन्होंने यह पता लगाने की जहमत तक नहीं उठायी कि रिफ्रेशर कोर्स का संचालन हो रहा है अथवा नहीं? सवाल उठता है कि तो क्या अधिकारियों ने बिना कुछ पता किये और धनबाद के भूली जोनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के प्राचार्य से स्वीकृति लिये ही बड़ी संख्या में रेलकर्मियों की ट्रेनिंग का शिड्यूल किस तरह जारी कर दिया? बहरहाल डीडीयू के रेलवे अधिकारियों की चूक का खामियाजा उन गार्ड को भुगतना पड़ा है जो रिफ्रेशर कोर्स के लिए डीडीयू से धनबाद पहुंच गये थे. उन्हें वापस लौटना पड़ा है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...